फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   oath function

Ayodhya News: शपथ ग्रहण के साथ आज आकार लेगी शहर की नई सरकार

Fri, 26 May 2023 12:03 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या Updated Fri, 26 May 2023 12:03 AM IST
विज्ञापन
oath function
गोंडा। जिले के दस निकायों में शपथ ग्रहण शुक्रवार को ही एक साथ होंगे। जिलाधिकारी ने इसके लिए निकायवार मजिस्ट्रेटों को जिम्मेदारी दी है, जो अध्यक्ष और सभासदों को शपथ दिलाएंगे। शपथ ग्रहण के साथ ही निकायों को एक माह के भीतर बोर्ड की बैठक कर विकास कार्यों के मसौदे को आगे बढ़ाना होगा।
विज्ञापन

जिले में तीन नगरपालिका परिषदों गोंडा, नवाबगंज, करनैलगंज के साथ ही पुरानी नगर पंचायतें खरगूपुर, कटरा बाजार, मनकापुर व परसपुर हैं। इसके अलावा नवगठित धानेपुर, बेलसर व तरबगंज नगर पंचायतों में पहली बार शहरी सरकार बनी है। यहां पर विकास कार्यों के साथ ही संसाधनों को बढ़ाने की जिम्मेदारी भी नए अध्यक्ष व सभासदों पर होगी। इसके लिए निकायों को शुक्रवार को ही तय करना होगा कि वह पहली बैठक कब करेंगे। पहली बैठक से ही कार्यकाल शुरू होगा। ऐसे में माना जा रहा है कि 26 जून के पहले सभी निकायों में बैठक हो जाएगी। इसके साथ ही निकायों में कामकाज भी तेज हो जाएंगे।
विज्ञापन

----------------------
दोबारा उज्मा राशिद लेंगी अध्यक्ष की शपथ
गोंडा। गोंडा नगरपालिका परिषद में उज्मा राशिद दोबारा अध्यक्ष पद की शपथ लेंगी। उनके साथ 27 वार्ड के सभासद भी शपथ ग्रहण करेंगे। इस बार निर्दलीय सभासदों की संख्या अधिक है। माना जा रहा है कि नगर पालिका के कार्यों के संचालन में सभासदों की भूमिका अहम होगी। शपथ ग्रहण समारोह गांधी पार्क में होगा, अपर जिलाधिकारी सुरेश कुमार सोनी शपथ दिलाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


25 सभासदों के साथ शपथ लेंगी रामलली
करनैलगंज (गोंडा)। करनैलगंज नगरपालिका परिषद के सभागार में शपथ ग्रहण होगा। नवनिर्वाचित नगर पालिका अध्यक्ष रामलली मोदनवाल व 25 सभासदों का शपथ ग्रहण होगा। नगर मजिस्ट्रेट अर्पित गुप्ता शपथ दिलाएंगे। इसके बाद करनैलगंज नगर के भैरवनाथ मंदिर मार्ग पर बालकृष्ण ग्राउंड में एक अभिनंदन समारोह का आयोजन भी होगा।यहां कैसरगंज के सांसद बृजभूषण शरण सिंह और विधायक अजय सिंह अतिथि होंगे।

पालिका परिसर में ही सत्येंद्र लेंगे शपथ
नवाबगंज (गोंडा)। निकाय चुनाव में लगातार दूसरी बार जीत हासिल करने के बाद नवनिर्वाचित चेयरमैन डॉ. सत्येंद्र सिंह शपथ नगरपालिका परिसर में लेंगे। मुख्य राजस्व अधिकारी महेश प्रकाश शपथ दिलाएंगे। चेयरमैन के साथ ही 25 सभासद भी शपथ लेंगे।

एसडीएम दिलाएंगे चेयरमैन व सभासदों को शपथ
मनकापुर (गोंडा)। नगर पंचायत के चेयरमैन दुर्गेश सोनी व 10 सभासदों को एसडीएम आकाश सिंह शपथ दिलाएंगे। शपथ ग्रहण में भाजपा जिलाध्यक्ष अमर किशोर कश्यप ‘बमबम’ भी शामिल होंगे। ब्लाक सभागार में शपथ ग्रहण का कार्यक्रम होना तय हुआ है।

इंटर कॉलेज में ममता लेंगी अध्यक्ष पद की शपथ
खरगूपुर (गोंडा)। श्री गांधी आदर्श विद्यालय इंटर कॉलेज में खरगूपुर नगर पंचायत अध्यक्ष ममता रस्तोगी और 10 सभासदों को एसडीएम सदर कुलदीप सिंह शपथ दिलाएंगे। क्षेत्रीय विधायक विनय कुमार द्विवेदी, भाजपा मंडल अध्यक्ष सोहनलाल भारती, पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष राजीव रस्तोगी, डॉ. रामानंद तिवारी व डॉ. दिनेश तिवारी रहेंगे।

ब्लाक सभागार में होगा शपथ ग्रहण समारोह
धानेपुर (गोंडा)। नवसृजित नगर पंचायत धानेपुर की निर्वांचित नगर पंचायत अध्यक्ष उमा देवी व 15 सभासदों को ब्लाक सभागार में शपथ ग्रहण समारोह होगा। पदाधिकारियों को शपथ अपर उपजिलाधिकारी-प्रथम वीके सिंह दिलाएंगे। ब्लाक में ज्वाइंट बीडीओ विकास मिश्र ने तैयारी पूरी कर ली है।

विधायक की मौजूदगी में होगा शपथ ग्रहण
परसपुर (गोंडा)। नगर पंचायत परसपुर के नवनिर्वाचित अध्यक्ष वासुदेव सिंह व 15 सभासदों का शपथ ग्रहण ब्लॉक मुख्यालय परसपुर प्रांगण में काफी धूमधाम से होगा। अपर उपजिलाधिकारी-द्वितीय अध्यक्ष और सभासदों को संविधान के प्रति पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाएंगे। शपथ ग्रहण के मुख्य अतिथि विधायक करनैलगंज अजय सिंह होंगे।


बेलसर व तरबगंज में शपथ दिलाएंगे एसडीएम
बेलसर/तरबगंज (गोंडा)। नवगठित नगर पंचायत बेलसर व तरबगंज के अध्यक्ष व सभासद के शपथ ग्रहण शुक्रवार को ही होंगे। दोनों नगर पंचायतों में शपथ एसडीएम तरबगंज शत्रोहन पाठक ही दिलाएंगे। तरबगंज नगर पंचायत अध्यक्ष कमलेश पांडेय के साथ 15 सभासदों को शपथ ब्लॉक सभागार में दोपहर 12 बजे होगा। यहां के बाद बेलसर नगर पंचायत की अध्यक्ष और 15 सभासदों का शपथ ग्रहण महाराजा देवीबख्श सिंह इंटर कॉलेज बेलसर में दोपहर तीन बजे होगा।

शमा लेंगी सभासदों के साथ शपथ
कटराबाजार (गोंडा)। नगर पंचायत कटराबाजार के सभागार में अध्यक्ष शमा परवीन सहित 15 सभासदों का शपथ होगा। एसडीएम करनैलगंज हीरालाल शपथ दिलाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed