फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   Now the target is to invite three lakh people

Ayodhya News: अब तीन लाख लोगों को आमंत्रित करने का लक्ष्य

Wed, 27 Dec 2023 12:07 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 27 Dec 2023 12:07 AM IST
विज्ञापन
Now the target is to invite three lakh people
अयोध्या। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की रैली में अब तीन लाख लोगों को आमंत्रित करने का लक्ष्य रखा गया है। पहले यह संख्या दो लाख तय की गई थी। कार्यक्रम की रूपरेखा तैयार करने के लिए उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य, भाजपा के प्रदेश महामंत्री संगठन धर्मपाल सिंह व क्षेत्रीय अध्यक्ष कमलेश मिश्र ने सर्किट हाउस में बैठक की। इसमें अयोध्या, अंबेडकर नगर, सुल्तानपुर व बाराबंकी के जनप्रतिनिधि व पदाधिकारी शामिल हुए।
विज्ञापन



उप मुख्यमंत्री मौर्य ने कहा कि हर बूथ तक पीएम का संदेश पहुंचाने की जिम्मेदारी जनप्रतिनिधियों व पदाधिकारियों की है। रैली में सभी क्षेत्रों से लोगों की उपस्थिति होनी चाहिए। भाजपा के प्रदेश महामंत्री संगठन धर्मपाल सिंह ने कहा कि चारों जनपदों में बैठकें करके जनसभा व स्वागत कार्यक्रम की कार्ययोजना बना ली जाए। जनता तक प्रधानमंत्री के कार्यक्रम का आमंत्रण पहुंचाने व उनकी सुविधाओं का ख्याल रखने की जिम्मेदारी पदाधिकारियों की है। प्रदेश महामंत्री व क्षेत्रीय प्रभारी संजय राय ने कहा कि जिला स्तर पर पदाधिकारी रोजाना तैयारियों की समीक्षा करें। इस दौरान क्षेत्रीय अध्यक्ष कमलेश मिश्र, महानगर अध्यक्ष कमलेश श्रीवास्तव, जिलाध्यक्ष संजीव सिंह, सांसद लल्लू सिंह व उपेन्द्र रावत, जिला पंचायत अध्यक्ष रोली सिंह, महापौर गिरीश पति त्रिपाठी, विधायक वेद प्रकाश गुप्त, रामचंद्र यादव, डाॅ. अमित सिंह चौहान, जिला प्रभारी मिथिलेश त्रिपाठी, महानगर प्रभारी विजय प्रताप सिंह, अंबेडकर नगर जिलाध्यक्ष त्रयंबक तिवारी, बाराबंकी के अरविंद मौर्य व सुल्तानपुर जिलाध्यक्ष डाॅ. आरए वर्मा मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed