{"_id":"60cce0128ebc3e58b33c5f4f","slug":"now-ramnagari-ayodhya-will-be-pollution-free-cng-vehicles-will-run-faizabad-news-lko583080629","type":"story","status":"publish","title_hn":"अब प्रदूषण मुक्त होगी धर्मनगरी अयोध्या, चलेंगे सीएनजी वाहन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अब प्रदूषण मुक्त होगी धर्मनगरी अयोध्या, चलेंगे सीएनजी वाहन
विज्ञापन
अयोध्या-जिलाधिकारी व आरटीओ के साथ आयोजित बैठक की अध्यक्षता करते मंडलायुक्त एमपी अग्रवाल
- फोटो : FAIZABAD
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अयोध्या। श्रीराम मंदिर निर्माण के साथ धर्मनगरी अयोध्या को भव्य व नव्य बनाया जा रहा है। इसी क्रम में अयोध्या को अब प्रदूषण मुक्त बनाने की भी तैयारी शुरू हो गई है।
इसके लिए अयोध्या-फैजाबाद शहरी क्षेत्र में पब्लिक ट्रांसपोर्ट को सीएनजी वाहन चलाने की अनुमति दे दी गई है। अब परिवहन विभाग द्वारा सीएनजी वाहनों को ही नया परमिट दिया जाएगा, साथ ही जिन वाहनों का परमिट खत्म हो गया है, उन्हें रोड से हटाया जाएगा।
इस आशय का निर्णय शुक्रवार को मंडलीय परिवहन प्राधिकरण की बैठक में लिया गया। आयुक्त कक्ष में मंडलायुक्त की अध्यक्षता में हुई बैठक में तय किया गया कि पूरे मंडल के शहरी क्षेत्रों में आम जनमानस सीएनजी वाहन का प्रयोग कर सकेंगे।
विज्ञापन
विशेषकर अयोध्या शहर में इस व्यवस्था को प्रभावी रूप से लागू करने के निर्देश दिए गए। मंडलायुक्त एमपी अग्रवाल ने कहा कि शासन प्रदूषण नियंत्रण करने के लिए कटिबद्ध है।
खासतौर पर अयोध्या जैसे महत्वपूर्ण शहर में इस व्यवस्था को प्रभावी तरह से लागू किया जाएगा। बताया कि इसके लिए अयोध्या में दो, बाराबंकी में दो सीएनजी पंप स्थापित हो गए हैं।
यहां से नई पब्लिक ट्रांसपोर्ट को सीएनजी की सुविधा उपलब्ध रहेगी। इसके साथ ही पेट्रोल की जगह पर सीएनजी किट लगाने की भी अनुमति दी गई।
इसके अलावा नया परमिट सीएनजी वाहनों को ही देने, व जिन वाहनों का परमिट समाप्त हो रहा है, उन्हें रोड से हटाने के भी निर्देश दिए गए। मंडलायुक्त ने कहा कि राजकीय प्राधिकरण की जो गाइड लाइन है उसका शत प्रतिशत पालन किया जाएगा।
नेशनल परमिट प्राप्त वाहनों को जिनकी अवधि समाप्त हो गयी है उसको किसी भी हाल में नवीनीकरण न किया जाएगा। उससे संबंधित परमिट को निरस्त किया जाएगा।
उन्होंने कहा कि शासन प्रदूषण नियंत्रण करने के लिए कटिबद्ध है तथा खासतौर पर अयोध्या जैसे महत्वपूर्ण शहर में इस व्यवस्था को प्रभावी तरह से लागू किया जाय तथा इसकी नियमित चेकिंग हो।
बैठक में मौजूद जिलाधिकारी अनुज कुमार झा ने कहा कि परिवहन विभाग को ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों में कोविड प्रोटोकॉल को देखते हुये चेकिंग अभियान जारी रखना चाहिए।
राजस्व बढ़ाने के लिए भी आवश्यक कार्रवाई की जाए। बैठक में परिवहन विभाग के संभागीय परिवहन अधिकारी, सहायक परिवहन अधिकारी आदि उपस्थित रहे।