Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   Now one and a half hours more will be seen of Ramlala

अब डेढ़ घंटे ज्यादा होंगे रामलला के दर्शन

Wed, 26 Oct 2022 11:55 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 26 Oct 2022 11:55 PM IST
विज्ञापन
Now one and a half hours more will be seen of Ramlala
अयोध्या। श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट ने रामभक्तों की सुविधा के लिए दर्शन अवधि में एक घंटा 30 मिनट की बढ़ोत्तरी कर दी है। ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय ने बताया कि रामलला के दर्शन समय में वृद्धि करने का निवेदन शासन व प्रशासन ने स्वीकार कर लिया है।
विज्ञापन

पहली पाली में 30 व दूसरी पाली में 60 मिनट का समय बढ़ाया गया है। अब सुबह सात बजे से पूर्वाह्न 11:30 बजे तक व दोपहर दो बजे से शाम सात बजे तक रामलला के दर्शन होंगे।
विज्ञापन

चंपत राय ने बताया कि नई व्यवस्था 29 अक्तूबर से लागू कर दी जाएगी। अभी रामलला के दर्शन का समय सुबह सात से पूर्वाह्न 11 बजे तक व दोपहर दो से शाम छह बजे तक है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कहा कि रामलला की दर्शन अवधि में वृद्धि के चलते रामलला की भोग आरती का भी समय बदल गया है। अब सुबह की भोग आरती दोपहर 12 बजे व शाम की भोग आरती 7:30 बजे होगी।
इसी तरह रामलला की आरती में अब ज्यादा भक्त भी शामिल हो सकेंगे। सुबह की जागरण आरती 6:30 बजे व भोग आरती में दोपहर 12 बजे अधिकतम 30 भक्तों को प्रवेश दिया जाएगा। जबकि शाम की भोग आरती में अधिकतम 60 भक्त शामिल हो सकेंगे।

आरती में शामिल होने के लिए भक्तों को पास जारी किया जाएगा। यह पास श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट कार्यालय से भक्तों को प्राप्त होगा। सुरक्षा मानकों को पूरा करने के बाद पास धारक आरती में शामिल हो पाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed