फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   Now electric trains will run at the speed of 100 km on Ayodhya rail route

अब अयोध्या रेल मार्ग पर 100 किमी की स्पीड सेे दौड़ेंगी इलेक्ट्रिक ट्रेनें

Mon, 28 Mar 2022 12:12 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 28 Mar 2022 12:12 AM IST
विज्ञापन
Now electric trains will run at the speed of 100 km on Ayodhya rail route
अयोध्या। अब अयोध्या से अकबरपुर व बाराबंकी रेल खंड पर 100 किमी. से अधिक की रफ्तार से ट्रेनें दौड़ेंगी। अयोध्या कैंट से बाराबंकी रेल मार्ग पर अधूरा पड़ा विद्युतीकरण का कार्य अब पूरा हो गया है।
विज्ञापन

30 मार्च को सीआरएस की टीम इसका निरीक्षण कर इस पर फाइनल मोहर लगाएगी। अयोध्या कैंट से कटरा (गोंडा), अकबरपुर व प्रयागराज रेल मार्ग पर पहले ही विद्युतीकरण का कार्य पूरा हो चुका है।
विज्ञापन

कटरा-अयोध्या व प्रयागराज रेल मार्ग पर जनवरी माह से ही इलेक्ट्रिक ट्रेनें दौड़ना शुरू हो गई हैं। अकबरपुर-अयोध्या-बाराबंकी मार्ग पर अयोध्या कैंट-बाराबंकी रेल मार्ग पर विद्युतीकरण का कार्य अधूरा था, जिसे अब पूरा कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

अब अयोध्या रेल मार्ग का विद्युतीकरण का कार्य शत प्रतिशत पूरा हो गया है। बाराबंकी से अयोध्या कैंट तक रेल मार्ग पर हो रहा विद्युतीकरण अब पूरा हो चुका है। अब जल्द ही इस रूट पर 100 किमी. प्रतिघंटा की रफ्तार से चलने वाली इलेक्ट्रिक ट्रेनें फर्राटा भर सकेंगी।
इसी के साथ केवल लखनऊ-बाराबंकी-अयोध्या-गोरखपुर मार्ग पर भी ट्रेनों के संचालित होने का रास्ता साफ हो जाएगा। अयोध्या कैंट से कटरा (गोंडा), अकबरपुर व प्रयागराज रेल मार्ग का विद्युतीकरण का कार्य पहले ही पूरा हो चुका है।
दिसंबर माह में सीआरएस की टीम ने इसका निरीक्षण कर इस मार्ग पर इलेक्ट्रिक ट्रेन चलाने की अनुमति दे दी थी। जिसके बाद जनवरी माह से कटरा-अयोध्या व प्रयागराज रेल मार्ग पर इलेक्ट्रिक ट्रेनें दौड़ना शुरू भी हो गई।
वहीं, अकबरपुर-अयोध्या-बाराबंकी मार्ग पर अयोध्या कैंट से बाराबंकी के करीब 58 किमी. रेल मार्ग पर विद्युतीकरण का कार्य अधूरा रहने के कारण इस रूट पर इलेक्ट्रिक ट्रेनों का संचालन शुरू नहीं हो सका था। अब यह विद्युतीकरण का कार्य पूरा हो गया है।
30 मार्च को चीफ कमिश्नर ऑफ रेलवे सेफ्टी शैलेश कुमार पाठक इस रूट पर 100 किमी. की स्पीड से ट्रेन चलाकर निरीक्षण करेंगे। इस आशय का पत्र रविवार को जारी कर दिया गया है।

गोसाईगंज स्टेशन अधीक्षक महेंद्र नाथ मिश्र ने बताया कि सीआरएस के अप्रूवल के बाद अकबरपुर-अयोध्या-बाराबंकी रेल मार्ग पर इलेक्ट्रिक ट्रेनों का संचालन शुरू हो जाएगा। जिससे यह रेल मार्ग पूर्णतय: विद्युतीकरण युक्त हो जाएगा।
इलेक्ट्रिक ट्रेनों की गति करीब 100 किमी प्रति घंटा होने के कारण कम समय में ही दूूरी तय होने लगेगी। इससे लोगों के समय की भी बचत होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed