{"_id":"60ca3d158ebc3e325063975d","slug":"notification-issued-for-the-election-of-district-panchayat-president-faizabad-news-lko582770786","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिला पंचायत अध्यक्ष के निर्वाचन की अधिसूचना जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिला पंचायत अध्यक्ष के निर्वाचन की अधिसूचना जारी
विज्ञापन
अयोध्या। जिला निर्वाचन अधिकारी अनुज कुमार झा ने जिला पंचायत अध्यक्ष पद के निर्वाचन के लिए अधिसूचना जारी कर दी है। नामांकन 26 जून को होगा। मतदान और मतगणना 03 जुलाई को होगी।
नामांकन पत्र जिला मजिस्ट्रेट के न्यायालय कक्ष में लिए जाएंगे। रिटर्निंग अफसर व जिला मजिस्ट्रेट ने सहायक रिटर्निंग अफसर के रूप में अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व गोरे लाल शुक्ल को नामित किया है।
जारी अधिसूचना के मुताबिक प्रत्याशी अपना नामांकन पत्र 26 जून को सुबह 11 बजे से अपराह्न तीन बजे तक दाखिल कर सकेंगे। इसी दिन तीन बजे के बाद नामांकन पत्रों की जांच की जाएगी।
विज्ञापन
नामांकन पत्र 29 जून को सुबह 11 से अपराह्न तीन बजे तक वापस लिए जा सकेंगे। मतदान तीन जुलाई को सुबह 11 बजे से अपराह्न तीन बजे तक होगा। इसके बाद मतगणना शुरू कराई जाएगी।
सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी सूर्य भान ने जिला पंचायत अध्यक्ष पद के निर्वाचन की अधिसूचना जारी किए जाने की पुष्टि करते हुए बताया कि अयोध्या जिला पंचायत अध्यक्ष का पद अनारक्षित की श्रेणी में है।
जिला पंचायत के कुल 40 सदस्य हैं। जो जिला पंचायत अध्यक्ष के निर्वाचन के लिए वोट डालेंगे। वहीं चुनाव अधिसूचना जारी होने के साथ ही सियासी हलके में गर्मी आ गई है।
जिला पंचायत अध्यक्ष का चुनाव लड़ने के लिए दलों के टिकट को लेकर दौड़ शुरू हो गई है। जिला पंचायत सदस्यों की खोजबीन शुरू हो गई है। संभावित प्रत्याशी जिला पंचायत सदस्यों से नए सिरे से संपर्क साधने की कोशिश में लग गए है।
हालांकि पंचायत चुनाव के बाद ही जिला पंचायत सदस्यों से मिलने मिलाने का दौर शुरू हो गया था, लेकिन यह चुनाव थोड़े दिनों के लिए टलने के साथ रफ्तार थोड़ी धीमी हो गई थी।
अब एक बार फिर प्रत्याशी पार्टी हाईकमान के सामने नतमस्तक होने की स्थिति में है। प्रमुख दलों सपा और भाजपा में टिकट को लेकर मारामारी का नया दौर शुरू हो गया है।