फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   notice on school

बोर्ड परीक्षा से संबंधित सूचनाएं न देने पर 67 स्कूलों को नोटिस

Thu, 10 Oct 2019 11:58 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 10 Oct 2019 11:58 PM IST
विज्ञापन
notice on school
अयोध्या। माध्यमिक शिक्षा परिषद द्वारा आयोजित बोर्ड परीक्षाओं में बरती जाने वाली सख्ती के कारण अब जिले के कुछ विद्यालय केंद्र बनने में रुचि नहीं ले रहे हैं।
विज्ञापन

बोर्ड की ओर से तय समय पर ऑनलाइन फीडिंग में दिलचस्पी न दिखाने के बाद पंजीकरण से संबंधित ऑनलाइन हार्डकॉपी आदि भी विद्यालय प्रबंधन शिक्षा भवन को उपलब्ध नहीं करा रहा है, जबकि इसकी निर्धारित तिथि बीत चुकी है। डीआईओएस कार्यालय की ओर से ऐसे 67 स्कूलों को नोटिस जारी कर स्पष्टीकरण मांगा गया है।
विज्ञापन

माध्यमिक शिक्षा परिषद द्वारा आयोजित परिषदीय परीक्षा के दृष्टिगत विद्यालयों के प्रधानाचार्यों को पूर्व में स्कूल से संबंधित समस्त सूचनाएं परिषद की वेबसाइट पर अंकित करने का निर्देश दिया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके लिए तय की समय सीमा व्यतीत होने के बावजूद भी करीब सौ स्कूलों से सूचनाएं अपलोड नहीं किया गया। इसके बावजूद स्कूलों के प्रधानाचार्यों को कक्षा दस एवं 12 के पंजीकरण की ऑनलाइन हार्डकॉपी, मूल चालान सहित निर्धारित प्रारूप पर सूचनाओं के साथ शील्ड बंद पैकेटों में 25 से 30 सितंबर के मध्य शिक्षा भवन में उपलब्ध कराने का निर्देश दिया गया था, लेकिन जिले के 67 स्कूलों द्वारा बुधवार तक सूचनाएं प्राप्त नहीं हो सकीं।

इस पर कड़ी नाराजगी जताते हुए जिला विद्यालय निरीक्षक आरबी सिंह चौहान ने इन स्कूलों को नोटिस जारी करते हुए स्पष्टीकरण मांगा है। डीआईओएस ने बताया कि ऐसे प्रधानाचार्यों को निर्देशित किया गया है कि वह समय से बंडल जमा न करने के संबंध में अपना स्पष्टीकरण उपलब्ध कराएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed