{"_id":"58b1bbc24f1c1b485cb230cf","slug":"not-terrorism-india-s-main-problem-is-poverty-uma","type":"story","status":"publish","title_hn":"आतंकवाद नहीं, भारत की मुख्य समस्या गरीबी : उमा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आतंकवाद नहीं, भारत की मुख्य समस्या गरीबी : उमा
फैजाबाद
Updated Sat, 25 Feb 2017 10:45 PM IST
विज्ञापन
उमा भारती
केंद्रीय जल संसाधन मंत्री उमा भारती ने कहा कि भारत की मुख्य समस्या गरीबी है, आतंकवाद नहीं। देश के प्रधानमंत्री सबका साथ-सबका विकास के नारे के साथ गरीबी दूर करने के लिए मेहनत कर रहे हैं। आतंकवाद अंतरराष्ट्रीय समस्या है।
भाजपा की सरकार ने गरीबों, किसानों के लिए कई योजनाएं लागू की है। उन्होंने मुख्यमंत्री पर कटाक्ष करते हुए कहा कि इस देश में पिता की मर्यादा के लिए नौजवान वनवास चले गए और आज बेटों की वजह से एक पिता और एक माता को वनवास में जाना पडा़ है।
उन्होंने मुख्यमंत्री के गधे के कथन पर कहा कि गधा अपने मेहनत की खाता है और आप अपने बाप दादा की कमाई खा रहे हो। नोट बंदी पर विपक्ष की बौखलाहट पर बोलते हुए कहा कि मायावती के पास जो नोट जमा हैं उसकी वह माला भी नहीं पहन पाएंगी।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि सपा अगर कांग्रेस से गठबंधन न करती तो दमदारी से लड़ती लेकिन अब वह लड़ाई से बाहर है। सपा पर सीधे हमलावर होते हुए कहा कि पिता को छोड़कर राहुल का हाथ पकड़ा है। यह भगवान श्रीराम की नगरी है।
यहां के नौजवानों श्रीराम की मर्यादा का पालन करते हुए पिता की आज्ञा मानते हैं। पिता की आज्ञा के लिए 14 वर्ष वनवास में काट लेते हैं। उन्होंने अखिलेश पर हमलावर होते हुए कहा कि अखिलेश यादव की नजर द्वारिकाधीश गिरिराज पर नहीं पड़ी उनकी नजर गुजरात के गधों पर पड़ी।