{"_id":"5852c7b94f1c1bdc39649f93","slug":"not-cash-in-banks-blocked-the-road","type":"story","status":"publish","title_hn":"बैंकों में कैश नहीं, घेराव व रोड जाम कर प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बैंकों में कैश नहीं, घेराव व रोड जाम कर प्रदर्शन
फैजाबाद
Updated Thu, 15 Dec 2016 10:11 PM IST
विज्ञापन
हैरिंग्टनगंज की बीओबी शाखा पर सड़क जाम कर प्रदर्शन करते लोग।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नोटबंदी के छठवें सप्ताह भी आरबीआई से बैंकों में पर्याप्त कैश नहीं पहुंचा। पूरे दिन शहर से लेकर देहात तक मारामारी मची रही। 70 फीसदी से अधिक एटीएम भी कैशलेस रहे। शाहगंज की बैंक ऑफ बड़ौदा(बीओबी) शाखा पर कैश नहीं होने से लोग बेकाबू हो हंगामा पर उतर आए।
रोड जाम कर प्रदर्शन शुरू हो गया। एसडीएम बीकापुर ने मौके पर पहुंचकर बैंक प्रबंधन को पत्र लिखने का आश्वासन दे किसी तरह जाम खुलवाया। जबकि रौजागांव में पीएनबी शाखा पर नाराज किसानों के साथ भाकियू ने बैंक का घेराव कर हंगामा किया। हालात संभालने के लिए फोर्स बुलानी पड़ी।
शहर में बैंकों व एटीएम का हाल बेहद खराब रहा। बुधवार को चल रहे पुष्पराज स्थित आईडीबीआई, सिविल लाइंस का केनरा और विकास भवन में पीनएबी का एटीएम भी गुरुवार को कैश कमी से बंद हो गया। जबकि देवकाली रोड पर एक्सिस, एसबीआई, आईसीआईसीआई, सेंट्रल के तीन एटीएम, बीओबी के एटीएम बंद रहे।
विज्ञापन
सिविल लाइंस में सेंट्रल बैंक, पीएनबी, आईसीआईसी, रेलवे स्टेशन का एसबीआई के एटीएम लगातार बंद चल रहे हैं। पीएनबी की विकास भवन शाखा पर वेतन-पेंशन लेने आए लोगों को चार हजार तक का भुगतान हो पाया। एसबीआई की मुख्य शाखा में भुगातन की सीमा 10 हजार रही। यही हाल अन्य सभी बैंकों का था, कैश की कमी से दो हजार से 10 हजार की लिमिट में भुगतान हुए।
देहात इलाकों में हालात बेहद खराब रहे। हैरिग्ंटनगंज/उमरपुर प्रतिनिधि के अनुसार गुरुवार को बैंक आफ बड़ौदा शाहगंज पर ग्राहकों ने जमकर हंगामा किया। बैंक में कई दिनों कैश न होने और बैंक कैशियर के खिलाफ गुस्सा फूटा।
बैंक प्रबंधक सहित बैंक कर्मचारियों को घंटों शाखा के अंदर ही बंद कर दिया गया। इस दौरान हैरिंग्टनगंज-प्रभात नगर मार्ग जाम रखा। मौके पर इनायतनगर थानाध्यक्ष अरविंद पांडेय व कई चौकी प्रभारियों ने पहुंचकर स्थिति संभाली।
शाखा पर पहुंचे उपजिलाधिकारी बीकापुर अरुण कुमाीर मिश्र ने कहा कि गड़बड़ी करने वाले कैशियर के खिलाफ लिखापढ़ी की जाएगी। लोग कैशियर पर चुपके से चहेते ग्राहकों को कैश उपलब्ध कराने का आरोप लगा रहे थे।
शाखा प्रबंधक जेनाराम पूर्ति ने बताया कि ऊपर से पर्याप्त कैश नहीं मिल रहा है। बैंक की कनेक्टिविटी भी नहीं है। ग्राहकों को समझा बुझाकर बैंक से वापस किया जाता है। वहीं ग्राहकों का कहना है कि घरों में शादी है, खेती-किसानी के लिए खाद-बीज की आवश्यकता है और बैंक से सब्जी के भी पैसे नहीं मिल रहे है।
रौजागांव प्रतिनिधि के अनुसार बैंकों में कैश न मिलने पर भाकियू बिफर पड़ी। भाकियू नेता दिनेश दुबे की अगुवाई में सैकड़ों किसानों ने पंजाब नेशनल बैंक शाखा रौजागांव का घेराव किया। भाकियू नेता का आरोप है कि सात दिन से बैंक से नकदी नहीं मिल रही है।
कैश न होने की बात कह कर किसानों को वापस किया जा रहा है। किसानों ने बैंक के मुख्यद्वार पर जमकर हंगामा किया। लगभग एक घंटे तक बैंक में हंगामा होता रहा। बैंक अफसरों व पुलिस के पहुंचने पर समझाने-बुझाने के बाद हंगामा शांत हुआ। मर्जीराम, राम कैलाश, ललित कुमार आदि किसानों ने बताया कि बच्चों की फीस जमा करना है।
घर के सदस्य बीमार है। बैंक से पैसा नहीं मिल पा रहा है। खेती चौपट हो रही है और इलाज नहीं हो पा रहा है। भाकियू नेता ने मामले की जानकारी एसडीएम वंदिता श्रीवास्तव को दी। शाखा प्रबंधक ने किसानों को दो-दो हजार रुपये वितरित करना शुरू किया तब जाकर हंगामा बंद हुआ।