फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   Nominations for 11850 posts including 40 DDCs

40 डीडीसी समेत 11850 पदों के लिए हुए नामांकन

Mon, 05 Apr 2021 12:17 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 05 Apr 2021 12:17 AM IST
विज्ञापन
Nominations for 11850 posts including 40 DDCs
अयोध्या-विधायक वेद प्रकाश गुप्ता व महानगर अध्यक्ष अभिषेक मिश्रा के साथ मौजूद प्रत्याशी व अन्य। - फोटो : FAIZABAD
अयोध्या। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में नामांकन के आखिरी दिन जिला पंचायत सदस्य, क्षेत्र पंचायत सदस्य, ग्राम प्रधान व ग्राम पंचायत सदस्य के लिए सुबह से लेकर देर शाम तक कलक्ट्रेट समेत जिले के 11 ब्लॉकों पर गहमागहमी के बीच नामांकन की प्रक्रिया पूरी कर ली गई। अब सोमवार व मंगलवार को नामांकन पत्रों की जांच होगी।
विज्ञापन

इसके बाद बुधवार को नामांकन वापसी के बाद प्रत्याशियों की अंतिम तस्वीर सामने आ जाएगी। इसी दिन चुनाव चिह्न आवंटन के साथ चुनाव प्रचार चरम पर होगा। इस बार सत्ताधारी भाजपा समेत सपा, बसपा व कांग्रेस के दिग्गज भी पंचायतों पर कब्जे को लेकर पूरी ताकत झोंके हुए हैं। जिले में जिला पंचायत सदस्य की 40, ग्राम प्रधान के 794 पदों समेत क्षेत्र पंचायत सदस्य व ग्राम पंचायत सदस्य के कुल 11 हजार 850 पदों पर 15 अप्रैल को बैलेट पेपर के जरिए मतदान होना है।
विज्ञापन

सबसे ज्यादा गहमागहमी जिला पंचायत अध्यक्ष की सीट पर कब्जे के लिए 40 सीटों में बहुमत हासिल करने को लेकर आधे से अधिक सीटों पर राजनीतिक दलों की ओर से जीत सुनिश्चित करने को लेकर है। इसी के साथ सभी 11 ब्लॉकों में प्रमुख के पदों पर काबिज होने के लिए भाजपा, सपा, कांग्रेस व बसपा की प्रतिष्ठा दांव पर है।
विज्ञापन
विज्ञापन

हर ब्लॉक में क्षेत्र पंचायत सदस्यों की जीत के लिए राजनीतिक दल ताकत झोंके हुए हैं। नामांकन के अंतिम दिन रविवार को सभी राजनीतिक दलों के वरिष्ठ नेता कलक्ट्रेट से लेकर ब्लॉकों तक अपने-अपने प्रत्याशियों का पर्चा दाखिल कराते नजर आए। उधर, प्रधान पदों पर भले ही राजनीतिक दलों ने अपने पत्ते नहीं खोले हैं लेकिन नामांकन के साथ ही लामबंदी साफ नजर आई।
जिला निर्वाचन अधिकारी/जिलाधिकारी अनुज कुमार झा ने बताया कि जिला पंचायत के 40 वार्डों में शनिवार को 316 प्रत्याशियों ने नामांकन पत्र दाखिल किए थे, जबकि रविवार को 229 नामांकन पत्र दाखिल हुए थे। शाम पांच बजे नामांकन दाखिल होने की समय सीमा के बाद भी नामांकन कक्ष में उपस्थित प्रत्याशियों के नामांकन स्वीकार किए जा रहे हैं।
कुल नामांकन की सही तस्वीर देर रात तक स्पष्ट हो पाएगी। यहीं हाल ब्लॉकों पर प्रधान, बीडीसी व ग्राम पंचायत सदस्य के पदों को लेकर भी है। नामांकन की प्रक्रिया सकुशल संपन्न करा ली गई है। जिला निर्वाचन अधिकारी/जिलाधिकारी ने बताया कि 05 व 6 अप्रैल को नामांकन पत्रों की जांच सुबह 8 बजे से होगी। अगले दिन नाम वापसी होगी और उसी दिन दोपहर तीन बजे से चुनाव चिह्नों का आवंटन भी किया जाएगा।

मंडलायुक्त एमपी अग्रवाल ने सचेत किया है कि नामांकन से लेकर पूरी चुनाव प्रक्रिया के दौरान चुनाव आयोग के नियमों का सख्ती सेे पालन होना जरूरी है। कोविड-19 की दूसरी लहर को भी नियंत्रित करते हुए मास्क लगाते हुए उचित दूरी का विशेष ध्यान रखा जाए। पूरे मंडल में इसकी नियमित समीक्षा भी की जाए। सीडीओ अनिता यादव ने कोरोना की गाइड लाइन का सख्ती से पालन कराने का निर्देश दिया। नामांकन के दौरान डीएम, एसएसपी, सीडीओ समेत आला अधिकारी कलक्ट्रेट से लेकर ब्लॉकों का दौरा करते नजर आए।

अयोध्या-कांग्रेस के पूर्व सांसद निर्मल खत्री के साथ मौजूद प्रत्याशी व अन्य।

अयोध्या-कांग्रेस के पूर्व सांसद निर्मल खत्री के साथ मौजूद प्रत्याशी व अन्य।- फोटो : FAIZABAD

अयोध्या-पूर्व मंत्री अवधेश प्रसाद के साथ मौजूद जिलापंचायत सदस्य के प्रत्याशी व अन्य।

अयोध्या-पूर्व मंत्री अवधेश प्रसाद के साथ मौजूद जिलापंचायत सदस्य के प्रत्याशी व अन्य।- फोटो : FAIZABAD

अयोध्या-तारुन में नामांकन के लिए लगी प्रत्याशियों व अन्य की कतार।

अयोध्या-तारुन में नामांकन के लिए लगी प्रत्याशियों व अन्य की कतार।- फोटो : FAIZABAD

अयोध्या-मयाबाजार में ब्लाक में नामांकन के लिए लगी प्रत्याशियों की कतार।

अयोध्या-मयाबाजार में ब्लाक में नामांकन के लिए लगी प्रत्याशियों की कतार।- फोटो : FAIZABAD

अयोध्या-रुदौली में नामांकन स्थल का जायजा लेते जिलाधिकारी व एसएसपी।

अयोध्या-रुदौली में नामांकन स्थल का जायजा लेते जिलाधिकारी व एसएसपी।- फोटो : FAIZABAD

अयोध्या-मवई ब्लाक का निरीक्षण करतीं सीडीओ अनीता यादव।

अयोध्या-मवई ब्लाक का निरीक्षण करतीं सीडीओ अनीता यादव।- फोटो : FAIZABAD

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed