फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   Nomination papers will be sold from today, will be able to file four sets

आज से बिकेंगे नामांकन पत्र, दाखिल कर सकेंगे चार सेट

Tue, 06 Jul 2021 11:57 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 06 Jul 2021 11:57 PM IST
विज्ञापन
Nomination papers will be sold from today, will be able to file four sets
अयोध्या। क्षेत्र पंचायत प्रमुख के चुनाव को लेकर तैयारी तेज हो गई है। ब्लॉकों पर निर्वाचन की कमान संभालने वाले सहायक निर्वाचन अधिकारियों की तैनाती कर दी गई है।
विज्ञापन

नामांकन पत्र बुधवार (आज) से खरीदे जा सकेंगे। एक प्रत्याशी अधिकतम चार सेट तक नामांकन पत्र दाखिल कर सकता है। जिला निर्वाचन अधिकारी से अधिसूचना जारी होने के बाद सहायक निर्वाचन अधिकारी तैनात कर दिए गए।
विज्ञापन

जिले में 11 क्षेत्र पंचायतें हैं। चुनाव की प्रक्रिया ब्लॉकों पर ही होगी। नामांकन पत्रों की बिक्री बुधवार से शुरू की जाएगी। नामांकन पत्रों का मूल्य अनारक्षित वर्ग के लिए 800 और आरक्षित वर्ग के लिए 400 रुपये होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसी के साथ जमानत धनराशि के रूप में अनारक्षित वर्ग के लोगों को पांच हजार रुपये और आरक्षित वर्ग के लोगों 2500 रुपये जमा करनी होगी। सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी सूर्य भान ने बताया कि नामांकन पत्र पर उम्मीदवार और उसके प्रस्तावक व अनुमोदक का स्वयं प्रमाणित फोटो ग्राफ अनिवार्य रूप से लगाया जाएगा।

जमानत धनराशि जमा करने की रसीद, आरक्षित वर्ग के लिए प्रारूप ब पर शपथ पत्र और सक्षम अधिकारी से निर्गत जाति प्रमाण पत्र और घोषणा पत्र लगना होगा।
कोई मतदाता निरक्षरता, दृष्टिबाधा या अन्य अशक्तता के मद्देनजर सहायक की मांग कर सकता है। उसे मतदान के 48 घंटे पूर्व निर्वाचन अधिकारी को आवेदन देना होगा। क्षेत्र पंचायत प्रमुख के निर्वाचन के मामले में सहायक की मांग आठ जुलाई को 11 बजे तक देना अनिवार्य होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed