{"_id":"62ae1ad5bd1d2a4eee6da297","slug":"nishtha-got-10th-rank-in-the-state-in-high-school-faizabad-news-lko635803862","type":"story","status":"publish","title_hn":"निष्ठा ने हाईस्कूल में प्रदेश में 10वीं रैंक पाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
निष्ठा ने हाईस्कूल में प्रदेश में 10वीं रैंक पाई
विज्ञापन
अयोध्या। यूपी बोर्ड द्वारा वर्ष 2022 में आयोजित हाईस्कूल व इंटरमीडिएट की परीक्षा में जिले में एक बार फिर लड़कियों ने बाजी मारी। हाईस्कूल में कनौसा गर्ल्स इंटर कॉलेज की निष्ठा यादव ने 96 प्रतिशत अंक प्राप्त कर प्रदेश की रैंकिंग में 10वां स्थान प्राप्त कर जिले का नाम रोशन किया है। दोनों परीक्षाओं की टॉप टेन सूची में कनौसा गर्ल्स इंटर कॉलेज की 6-6 छात्राओं ने अपना नाम दर्ज कराकर एक बार फिर अपने विद्यालय का लोहा मनवाया है।
हाईस्कूल में 85.72 प्रतिशत व इंटरमीडिएट में 89.85 प्रतिशत विद्यार्थी उत्तीर्ण हुए। हाईस्कूल में जिले को 62वीं व इंटरमीडिएट में 15वी रैंक हासिल हुई है। वहीं रिजल्ट आने के बाद विद्यालयों में विद्यार्थियों ने जश्न मनाया। टॉप टेन विद्यार्थियों के घर पहुंचकर लोगों ने मिठाई खिलाई व आशीर्वाद दिया।
जिले में हाईस्कूल व इंटरमीडिएट के कुल 77,741 विद्यार्थियों ने 122 केंद्रों पर परीक्षा दी थी। इसमें हाईस्कूल में 40,544 व इंटरमीडिएट में 37,197 विद्यार्थी शामिल रहे। हाईस्कूल की परीक्षा में कनौसा इंटर कॉलेज की निष्ठा यादव ने 96 प्रतिशत अंक प्राप्त कर प्रदेश में 10वां स्थान पाया, साथ ही वह जिले में नंबर एक पर भी रहीं।
विज्ञापन
दूसरे नंबर पर इसी स्कूल की एंजल द्विवेदी रहीं, उन्हें 95.67 प्रतिशत अंक मिले। तीसरे नंबर पर एसएसवी इंटर कॉलेज के छात्र हरिचरन यादव रहे, उन्हें 95.33 प्रतिशत अंक मिले। इसी तरह इंटरमीडिएट में भी कनौसा गर्ल्स इंटर कॉलेज की स्मृति व निधि ने क्रमश: पहला व दूसरा स्थान प्राप्त किया। तीसरे नंबर पर एमआरपी इंटर कॉलेज बीकापुर की सृष्टि पांडेय रहीं। हाईस्कूल की टॉप टेन सूची में 11 व इंटर में 19 विद्यार्थियों ने अपना स्थान बनाया।
बीते वर्ष कोरोना के चलते यूपी बोर्ड की परीक्षाएं संपन्न नहीं हो पाई थीं। इसके चलते सभी विद्यार्थियों को प्रमोट कर दिया गया था। इस वर्ष कोरोना का कहर समाप्त होने पर परीक्षाएं सकुशल व नकलविहीन संपन्न कराई गईं। शनिवार को जब परिणाम आया तो पास होने वाले विद्यार्थी खुशी से झूम उठे। कुछ ने मंदिरों में जाकर माथा टेका तो कुछ ने परिवार समेत जश्न मनाया। टॉप टेन विद्यार्थियों के घर बधाई देने वालों का तांता लगा रहा।