फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   Nine rocks installed in the sanctum sanctorum with Navagraha worship

गर्भगृह में नवग्रह पूजन के साथ स्थापित हुईं नौ शिलाएं

Mon, 17 May 2021 10:40 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 17 May 2021 10:40 PM IST
विज्ञापन
Nine rocks installed in the sanctum sanctorum with Navagraha worship
अयोध्या। राममंदिर ट्रस्ट के पदाधिकारियों व संघ के सरकार्यवाह भैया जी जोशी की मौजूदगी में सोमवार को राममंदिर के गर्भगृह स्थल पर नवग्रह पूजन कर नौ शिलाएं स्थापित की गई।
विज्ञापन

यह वहीं शिलाएं हैं जो पांच अगस्त को भूमिपूजन के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा पूजित की गईं थीं। रामजन्मभूमि परिसर में मंदिर निर्माण के लिए 40 फिट गहरी नींव के ग्राउंड इंप्रूवमेंट का कार्य चल रहा है।
विज्ञापन

400 गुणे 250 मीटर के स्थल को इंजीनियरिंग फिल्ड मटेरियल के द्वारा 44 लेयर में भरा जाना है। दो लेयर भरी जा चुकी है, तीसरी लेयर की भराई का काम भी अंतिम चरण में है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं इस बीच सोमवार को सुबह नौ बजे वैदिक विधि विधान पूर्वक नवग्रह का पूजन प्रारंभ किया गया। संघ के सरकार्यवाह भैया जी जोशी, ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय, ट्रस्टी दिनेंद्र दास, डॉ. अनिल मिश्र ने पूजन संपन्न कराया।
ठीक 9:15 बजे पूजन-अर्चन के साथ पांच अगस्त 2020 को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा भूमिपूजन के दौरान पूजित नौ शिलाओं को स्थापित किया गया। नंदा, अजिता, अपराजिता, भद्रा, रिक्ता, जया, शुक्ला, पूर्णा, सौभाग्यनी को राममंदिर के गर्भगृह में स्थापित किया गया।
इसके बाद अन्य धातुओं से बना कछुआ, नाग, नागिन, पंच धातु से बना नवरत्न जड़ित कमल का फूल, बकुल वृक्ष की जड़ से निर्मित संकुल व चांदी का कलश भी स्थापित किया गया।
अब इन्हीं के ऊपर से ही गर्भगृह की बुनियाद रखी जाएगी। श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के ट्रस्टी महंत दिनेंद्र दास ने बताया कि गर्भगृह स्थल पर पूजन व शिलाओं की स्थापना के साथ-साथ हवन कर सभी प्रकार के विघ्न-बाधाओं के निवारण की भी कामना की गई।
बताया कि कोरोना के चलते नींव निर्माण कार्य प्रभावित जरूर हुआ, लेकिन काम सतत जारी है। पूजन के बाद संघ के सर कार्यवाह भैया जी जोशी ने मंदिर निर्माण की प्रगति भी जानी।
ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय ने उन्हें राममंदिर निर्माण के लिए चल रहे नींव भराई के कार्य से अवगत कराया। संघ कार्यवाह ने पूरी बारीकी से एक-एक गतिविधियों की जानकारी हासिल की।
पूजन के बाद कारसेवकपुरम में उन्होंने संघ व विहिप के जिला इकाई के पदाधिकारियों से भी मुलाकात की। संघ के एक पदाधिकारी ने बताया कि उन्होंने ट्रस्ट के पदाधिकारियों व राममंदिर निर्माण में लगी कार्यदाई एजेंसियों से मंदिर निर्माण के कार्य की गति बढ़ाने को भी कहा।
ताकि नियत 39 माह में राममंदिर निर्माण का कार्य पूरा किया जा सके। राममंदिर निर्माण के लिए चल रहे नींव भराई के काम को तेज करने का निर्णय लिया गया है।
अतिशीघ्र मजदूरों की संख्या भी बढ़ाई जाएगी। नींव भराई का काम बड़ी-बड़ी मशीनों से किया जा रहा है। अभी तक बालाजी कंस्ट्रक्शन कंपनी के 50 मजदूर काम पर लगाए गए हैं।

अब इनकी संख्या बढ़ाकर 100 की जानी है, ताकि राममंदिर की नींव भराई काम तेजी से हो और बरसात से पूर्व नींव तैयार हो जाए। उधर राममंदिर की नींव के प्लिंथ में लगने वाले चार लाख घनफुट पत्थरों की आपूर्ति भी मिर्जापुर से जून माह से प्रारंभ हो जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed