फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   Nine oxygen plants built in various hospitals were inaugurated

विभिन्न अस्पतालों में बने नौ ऑक्सीजन प्लांटों का हुआ लोकार्पण

Fri, 08 Oct 2021 12:00 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 08 Oct 2021 12:00 AM IST
विज्ञापन
Nine oxygen plants built in various hospitals were inaugurated
अयोध्या। पीएम केयर्स फंड, सांसद/विधायक व अन्य निधियों से जिले के विभिन्न अस्पतालों में निर्मित नौ ऑक्सीजन प्लांटों का गुरुवार को एक साथ लोकार्पण किया गया।
विज्ञापन

उच्च अधिकारियों की मौजूदगी में जन प्रतिनिधियों ने प्लांटों का फीता काटते हुए इसे जनपदवासियों के लिए बेहद उपयोगी बताया और इसे सरकार की बड़ी उपलब्धि करार दिया।
विज्ञापन

जिला पंचायत अध्यक्ष रोली सिंह व जिलाधिकारी अनुज कुमार झा ने प्रधानमंत्री केयर फंड द्वारा जिला महिला चिकित्सालय के एमसीएच विंग में बने ऑक्सीजन प्लांट व जिला अस्पताल के जनरल वार्ड के निकट बने ऑक्सीजन प्लांट का लोकार्पण किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिलाधिकारी अनुज कुमार झा ने बताया कि इस प्लांट की क्षमता एक हजार लीटर प्रति मिनट है। उन्होंने बताया कि कोरोना की किसी भी संभावित लहर व अन्य रोगों में ऑक्सीजन की उपयोगिता के मामले में अब जिला आत्मनिर्भर हो चुका है।
भविष्य में ऑक्सीजन के अभाव में किसी भी प्रकार की दिक्कत होने की संभावना शून्य है। बताया कि जिले के विभिन्न चिकित्सालयों में अब तक 10 ऑक्सीजन प्लांट संचालित हो चुके हैं।
इस मौके पर जिला अस्पताल के सीएमएस डॉ. सीबीएन त्रिपाठी, डॉ. आरपी वर्मा, डॉ. आशाराम, डॉ. विजय हरि आर्य व अन्य मौजूद रहे। पीएम केयर फंड से राजर्षि दशरथ मेडिकल कॉलेज दर्शननगर में बने ऑक्सीजन प्लांट का लोकार्पण नगर विधायक वेदप्रकाश गुप्ता ने फीता काटकर किया।
इस मौके पर सीएमएस डॉ. अरविंद सिंह व अन्य मौजूद रहे। बीकापुर विधायक शोभा सिंह चौहान ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मसौधा में बने ऑक्सीजन प्लांट का लोकार्पण किया।
वहीं, 100 बेड के चिकित्सालय कुमारगंज में बने 451 लीटर प्रति मिनट की क्षमता के ऑक्सीजन प्लांट का लोकार्पण मिल्कीपुर विधायक बाबा गोरखनाथ ने किया। इस मौके पर सीएमएस डॉ. रजत चौरसिया व अन्य मौजूद रहे।
राजकीय श्रीराम चिकित्सालय अयोध्या में ऑक्सीजन गैस प्लांट का उद्घाटन महापौर ऋषिकेश उपाध्याय ने किया। मुख्य चिकित्साधीक्षक डॉ.सत्येंद्र सिंह ने बताया कि इस ऑक्सीजन प्लांट से 70 बेड पर 24 घंटे ऑक्सीजन की आपूर्ति की जा सकेगी।

प्रशासनिक अधिकारी यश प्रकाश सिंह ने बताया कि ऑक्सीजन प्लांट प्रति घंटे पांच क्यूबिक मीटर गैस उत्पादन की क्षमता रखता है। उद्घाटन अवसर पर अधीक्षक डॉ.वेदप्रकाश, डॉ.आरके राय, डॉ.अनुपम मिश्रा, डॉ.उजैर अंसारी, शिशिर कुमार, विनोद तिवारी, सहित अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed