फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   Nine day rituals begin on Navratri

नवरात्र पर नौ दिवसीय अनुष्ठान शुरू

Sat, 02 Apr 2022 11:15 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 02 Apr 2022 11:15 PM IST
विज्ञापन
Nine day rituals begin on Navratri
अयोध्या। वासंतिक नवरात्र के पहले दिन शनिवार को घरों और मंदिरों में सुबह विधिवत घट स्थापना के साथ मां के प्रथम शैलपुत्री रूप की आराधना हुई। या देवी सर्वभूतेषु प्रकृति रूपेण संस्थिता नमस्तस्यै: नमस्तस्यै: नमस्तस्यै: नमो नम: .. के मंत्रों के साथ मां का आह्वान किया गया। भोर से ही मंदिरों में मां की पूजा-अर्चना के लिए भक्तों के जुटने का सिलसिला शुरू हो गया था। इस अवसर पर शहर के तमाम देवी मंदिरों में मां का भव्य श्रृंगार कर दिन भर पूजन अर्चना का दौर चला।
विज्ञापन

शहर के बड़ी देवकाली के अलावा पाटेश्वरी मंदिर, शीतला माता मंदिर, चौक स्थित हट्ठी महारानी व अन्नपूर्णा देवी का मंदिर, अयोध्या का छोटी देवकाली मंदिर, जालपा देवी सहित अन्य मंदिरों में दर्शन-पूजन के लिए श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा। भगवान श्रीराम की कुलदेवी मानी जाने वाली बड़ी देवकाली व छोटी देवकाली मंदिरों में भी पूजा के लिए भक्तों का तांता लगा रहा। सांयकाल 1051 बत्ती की महा आरती में बड़ी संख्या श्रद्धालु मौजूद रहे। इस दौरान देवी मंदिरों में प्रशासन की तरफ से सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं।
विज्ञापन

श्रीराम जन्मभूमि में भी वासंतिक नवरात्र के अवसर पर शनिवार से नौ दिवसीय अनुष्ठान शुरू हो गया है। इस दौरान पूरे विधि विधान से पूजा-अर्चना के बाद गर्भगृह में कलश स्थापना की गई। रामलला के दरबार में यह पहला अवसर है जब चांदी की चौकी पर नवरात्र का कलश स्थापित किया गया है। श्रीरामजन्मभूमि के अर्चक आचार्य सत्येंद्र दास ने बताया कि कलश स्थापित कर नौ दिवसीय अनुष्ठान का श्रीगणेश शनिवार को हुआ है। गर्भगृह में नौ दिनों तक देवी आराधना भी की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed