{"_id":"b6b5494ce51205578d92598a7eb7b4dc","slug":"new-year-s-euphoria-faded-of-businessmen-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"व्यवसाइयों का नए साल का उत्साह फीका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
व्यवसाइयों का नए साल का उत्साह फीका
फैजाबाद/अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 27 Dec 2015 10:52 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नये साल पर व्यवसायिक प्रतिष्ठानों, होटलों व रेस्टोरेंट संचालकों ने ग्राहकों को लुभाने के लिए विशेष तैयारियां तो शुरू कर दी हैं, लेकिन खरमास ने इनके उत्साह पर पानी फेर दिया है। दुकानों को आधुनिक और आकर्षक सामानों से भरा जा रहा है। इन्हें सजाने की भी तैयारी है।
इतने के बाद भी दुकान मालिक ग्राहकों के आने को लेकर आश्वस्त नहीं हो पा रहे हैं। मोबाइल और व्हाट्स ऐप के सामने ग्रीटिंग बाजार धड़ाम हो गया है। ‘जी है कि मानता नहीं’ की तरह ग्रीटिंग बिक्री दस फीसदी हो गई है तो भी ग्राहकों के लिए दुकानदारों को नए साल की इस परंपरा को निभाना पड़ रहा है।
होटल और रेस्टोरेंटों में भी अंग्रेजी नववर्ष को लेकर कोई खास उत्साह नहीं है। नगर पालिका कार्यालय के सामने स्थित दो बड़े होटलों, बीसएनएल कार्यालय के बगल, पुष्पराज चौराहे के निकट और चौक के मोतीबाग के होटल मालिक कहते हैं कि उनके लिए ‘सब धान बाईस पसेरी’ है।
विज्ञापन
आम दिनों की तरह ही नए साल पर भी होटल में आने वाले सम्मानित ग्राहकों का स्वागत होगा। हां, देवकाली बाईपास पर दीन दयाल नगर के निकट और सहादतगंज बाईपास के समीप के होटल को नए साल पर झालर से सजाने की तैयारी है। इनके मालिक और आयोजन की व्यवस्था संभालने वाले बेहतर सर्विस देंगे।
मैसेज और व्हाट्स ऐप ने बिगाड़ा खेल
नए साल पर ग्रीडिंट का बाजार मोबाइल से मैसेज और व्हाट्स ऐप के चलते धड़ाम हो गया है। महज दस फीसदी बिक्री के लिए इतना तामझाम करना पड़ता है। उनके पास 60 से लेकर तीन सौ रुपये तक ग्रीटिंग है। थ्रीडी तो नहीं, लेकिन म्यूजिकल ग्रीटिंग 60 रुपये से 250 रुपये तक है। खोलने पर हैपी न्यू इयर और आई लव यू के गीत बजते हैं।-गिरधर अग्रवाल, ग्रीटिंग के थोक-फुटकर विक्रेता
दुकान तो सजा रखी है। माल भी दुकान में सजा दिया है। कोई ग्राहक तो आये। खरमास के चलते उन्हें नहीं लगता कि कोई सामान खरीदने आएगा। ग्राहकों को दस फीसदी छूट का लालच भी दिया जा चुका है तो भी दुकान सूनी ही है। 15 जनवरी को खरमास समाप्त होने के बाद ही दुकानें गुलजार होंगी।
-जनार्दन पांडेय बब्लू, कपड़ा कारोबारी चौक।
नए साल पर क्षेत्रीय पर्यटन विभाग की ओर से पर्यटकों को बोटिंग या कोई नयी सुविधा नहीं प्रदान की जाती है। हां, अयोध्या का तुलसी उद्यान, राजघाट उद्यान नये लुक में सजकर तैयार है। गोलाघाट, परिक्रमा मार्ग का निर्माण चल रहा है। अरबन हाट भी सौगात के रूप में पर्यटकों को देने जा रहे हैं।
-बीपी सिंह, क्षेत्रीय पर्यटन अधिकारी, फैजाबाद।
इन दिनों खरमास चल रहा है। वाहनों की बिक्री न के बराबर रह गई है। नये साल पर ग्राहकों को लुभाने के लिए एक्सचेंज मेला चल रहा है। पुराने वाहन दीजिए, नये वाहन ले जाइए। इसके बीमे का 15 सौ रुपये कंपनी देगी।
-चंद्र प्रकाश गुप्त, हीरो मोटर साइकिल विक्रेता।