{"_id":"5d5c27158ebc3e6c2c2e3401","slug":"new-electric-rail-line-started-as-soon-faizabad-news-lko4772358129","type":"story","status":"publish","title_hn":"नई विद्युतीकृत रेल लाइन का ट्रायल आज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नई विद्युतीकृत रेल लाइन का ट्रायल आज
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अयोध्या। जिले को गोरखपुर तक शीघ्र ही विद्युत रेल लाइन सेवा से जोड़ा जाएगा। इसके लिए 21 अगस्त को अयोध्या से मनकापुर के बीच तैयार की जा रही विद्युतीकृत रेल लाइन का ट्रायल व निरीक्षण किया जाएगा।
मुख्य रेल संरक्षा आयुक्त अभय कुमार राय 21 अगस्त को सीआरएस स्पेशल ट्रेन से लखनऊ से अयोध्या रेलवे स्टेशन पहुंचेंगे। स्टेशन अधीक्षक अयोध्या एमएन मिश्र ने बताया कि मुख्य रेल संरक्षा आयुक्त स्पेशल ट्रेन से सुबह 6:30 बजे लखनऊ से रवाना होंगे।
वह सुबह 9 बजे अयोध्या रेलवे स्टेशन पहुंचेंगे और लगभग 45 मिनट तक स्टेशन पर हवन पूजन कर अयोध्या व मनकापुर के बीच तैयार किए गए विद्युतीकृत रेल लाइन का शुभारंभ करेंगे।
विज्ञापन
इस दौरान पर वह अयोध्या रेलवे स्टेशन का निरीक्षण भी करेंगे। इसके बाद वह ट्रेन से मनकापुर रेलवे स्टेशन को रवाना होंगे। रास्ते में अयोध्या से मनकापुर के बीच तैयार की गई नई विद्युतीकृत रेल लाइन पर ट्रेन दौड़ाकर ट्रायल भी किया जाएगा। इस मौके पर पूर्वोत्तर रेलवे व उत्तर रेलवे के मंडल रेल प्रबंधक व अन्य अफसर भी मौजूद रहेंगे।