फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   Negligence can be dangres

लापरवाही पड़ सकती भारी

Thu, 03 Oct 2019 11:03 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 03 Oct 2019 11:03 PM IST
विज्ञापन
Negligence can be dangres
रेलवे स्टेशन के प्रवेश द्वार पर लगे मेटल डिटेक्टर के बगल से प्रवेश करते लोग। - फोटो : FAIZABAD
अयोध्या। दिल्ली में जैश के आतंकी छिपे होने के इनपुट के बाद रामनगरी में भी हाई अलर्ट किया गया है। नवरात्र पर यहां भक्तों की भारी भीड़ है लेकिन सुरक्षा के नाम पर सतर्कता नहीं बरती जा रही है।
विज्ञापन

गुरुवार को अमर उजाला टीम ने सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया तो हर जगह लापरवाही दिखी। रेलवे स्टेशन, बस स्टेशन जैसे सार्वजनिक स्थलों पर सतर्कता को लेकर कोई व्यवस्था नहीं नजर आई। हालांकि सड़क पर पुलिस ने चेकिंग की।
विज्ञापन

जुड़वा नगरी अयोध्या-फैजाबाद शहर सहित ग्रामीण इलाकों में शक्ति उपासना की धूम है। शहर में एक हजार से अधिक स्थलों पर मां दुर्गा की प्रतिमा स्थापना कर पूजा-अर्चना का दौर जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं आतंकी खतरे के इनपुट के चलते शहर में अलर्ट तो घोषित है लेकिन सुरक्षा के नाम पर लापरवाही नजर आ रही है। गुरुवार को रिकाबगंज चौराहे पर चौकी प्रभारी अमित कुमार व टीएसआई विवेक सिंह संदिग्ध व्यक्तियों, वस्तुओं एवं वाहनों की जांच करते नजर आए, तो वहीं रामनगरी अयोध्या के प्रमुख चौक-चौराहे पर पुलिस की कोई सक्रियता नहीं दिखी। शहर के रेलवे स्टेशन व बस स्टेशन जैसे सार्वजनिक स्थलों पर सुरक्षा के नाम पर लापरवाही नजर आई।

एसपी सिटी विजयपाल सिंह ने बताया कि दुर्गापूजा महोत्सव को लेकर शहर की सुरक्षा कड़ी कर दी गई है, पूरी सतर्कता बरती जा रही है। सुरक्षा में लापरवाही कतई बर्दाश्त नहीं होगी। उन्होंने लोगों से अपील की कि यदि कोई भी व्यक्ति व वस्तु संदिग्ध अवस्था में नजर आए तो तत्काल पुलिस को सूचना दें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed