{"_id":"5d680c5f8ebc3e013c6c9cdb","slug":"national-worm-liberation-day-faizabad-news-lko478758752","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिलेभर मे मनाया गया राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिलेभर मे मनाया गया राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अयोध्या। बच्चों एवं किशोरों को कृमि से मुक्ति दिलाने के लिए जिले के सभी आंगनबाड़ी केंद्रों और स्कूलों में राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस मनाया गया।
शहर के कनौसा कॉन्वेंट स्कूल से जिलाधिकारी अनुज कुमार झा ने बच्चों को कीड़ा मारने की दवा खिलाकर अभियान की शुरुआत की। जिले के 1 से 19 साल तक के लगभग आठ लाख बच्चों एवं किशोरों को एलबेंडाजोल की दवा खिलाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है।
जिलाधिकारी अनुज कुमार झा ने कहा कि राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस के सफल क्रियान्वयन के लिए जितने भी संबंधित विभाग लगाए गए हैं, उनकी भूमिका स्पष्ट हो।
कहा कि राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस पर बच्चों के माता-पिता को भी स्कूल में बुलाया जाए एवं उनकी उपस्थिति में बच्चों को दवा दी जाए। इससे माता-पिता के बीच इसके प्रति जागरूकता बढ़ेगी।
इससे संबंधित पोस्टर एवं बैनर को भी स्कूल परसिर में लगाया जाए। मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. हरिओम श्रीवास्तव ने बताया कि कृमि मुक्ति दिवस को सफल बनाने के लिए स्वास्थ्य विभाग, शिक्षा विभाग, महिला एवं बाल विकास, पंचायतीराज विभाग, अल्पसंख्यक विभाग, समस्त निजी विद्यालय एसोसिएशन अध्यक्ष एवं एविडेंस एक्शन सहयोग प्रदान करेंगे। चार सितंबर को मॉप-अप किया जाएगा, जिसमें छूटे हुए बच्चों को दवा खिलाई जाएगी।
विज्ञापन
नोडल अधिकारी डॉ एके सिंह ने बताया कि अभियान के सफल संचालन में सभी विभाग का सहयोग जरुरी है। आशा, आंगनबाड़ी, एएनएम को भी प्रशिक्षण दिया जा चुका है।
बताया कि एक वर्ष से दो वर्ष के बच्चों को एल्बेंडाजोल की गोली पीसकर खिलाना है। जबकि, दो से 19 वर्ष के बच्चों को यह गोली चबाकर खाना है। जो बच्चे बीमार हैं अथवा पहले से कोई दवा ले रहे हैं, उन्हें इस अभियान के तहत दवा नहीं खिलायी जाएगी। इस मौके पर प्रधानाचार्या सिस्टर शांता, डीसीपीएम अमित कुमार, डीएचआईईओ डीपी सिंह, सतीश वर्मा, डॉ. हम्माद, सुशील वर्मा आदि मौजूद रहे।