{"_id":"63e93add666dcaa664003e78","slug":"nansa-bazar-and-water-institute-victorious-in-the-final-match-faizabad-news-c-13-1-86041-2023-02-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"अयोध्या: फाइनल में नंसा बाजार व पानी संस्थान विजयी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अयोध्या: फाइनल में नंसा बाजार व पानी संस्थान विजयी
Mon, 13 Feb 2023 12:45 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
Updated Mon, 13 Feb 2023 12:45 AM IST
विज्ञापन
तारुन (अयोध्या)। सांसद खेल प्रतियोगिता के दूसरे दिन रविवार को फाइनल मुकाबले में पुरुष वर्ग में नंसा बाजार व महिला वर्ग में पानी संस्थान की टीम विजेता रही। मुख्य अतिथि गोसाईंगंज के पूर्व विधायक इंद्रप्रताप तिवारी खब्बू तिवारी ने खिलाड़ियों को पुरस्कार व प्रमाण-पत्र प्रदान किया।
जिला सोशल मीडिया प्रभारी प्रवेश कुमार मिश्रा ने बताया कि फाइनल मुकाबला पुरुष वर्ग में नंसा बाजार और नेतवारी के बीच हुआ। रोमांचक मुकाबले में नंसा बाजार की टीम विजयी हुई। बालिका वर्ग में पानी संस्थान तारुन और बेलगरा टीम के बीच मैच खेला गया। इसमें पानी संस्थान तारुन की कप्तान एकता के उम्दा प्रदर्शन से उनकी टीम विजयी रही।
मुख्य अतिथि पूर्व विधायक इंद्रप्रताप ने कहा कि ग्रामीण आंचल में खेल से ही प्रतिभाएं निकलती हैं, जो देश का नाम रोशन करती हैं। कार्यक्रम में ब्लॉक प्रमुख फयाराम वर्मा, गोकरन द्विवेदी, मंडल अध्यक्ष महेंद्र मिश्रा, शैलेंद्र सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
खो-खो में द कैंब्रियन व एमआरडी स्कूल खिताबी दौर में
अयोध्या। अयोध्या महानगर सांसद खेल प्रतियोगिता के अंतर्गत दूसरे दिन रविवार को खो-खो और क्रिकेट के मुकाबले खेले गए। डॉ. भीमराव अंबेडकर राज्य विद्यालय क्रीड़ा संस्थान स्पोर्ट्स स्टेडियम मकबरा में हुए खो-खो मुकाबले में द कैंब्रियन स्कूल और एमआरडी स्कूल के खिलाड़ियों ने बालक और बालिका दोनों वर्गों में खिताबी दौर में प्रवेश किया।
क्रिकेट प्रतियोगिता के अंतर्गत खेले गए नाॅकआउट मुकाबले में जनौरा वार्ड, लालबाग, देवकाली, नाइन स्टार, कबीर नगर, अग्रसेन वार्ड ने अगले दौर में प्रवेश किया। खो-खो में एमआरडी स्कूल और विद्यालय क्रीड़ा समिति के बीच बालकों का मुकाबला खेला गया। एमआरडी ने विद्यालय क्रीड़ा समिति को दो के मुकाबले तीन अंकों से पराजित किया। एक अन्य मुकाबले में द कैंब्रियन स्कूल ने लालबाग को पांच अंकों से पराजित किया।
सचिव मनमोहन जायसवाल ने बताया कि सोमवार से कबड्डी के मुकाबले खेले जाएंगे। क्रिकेट में कुल 17 मुकाबले खेले जाएंगे। इस दौरान दुर्गा प्रसाद श्रीवास्तव, उत्तम कुमार, शिवेंद्र सिंह, अमन कुमार आदि मौजूद रहे। संवाद