{"_id":"571526574f1c1b86768b469a","slug":"nakal","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो कॉलेजों में पकड़ी गई सामूहिक नकल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दो कॉलेजों में पकड़ी गई सामूहिक नकल
अमर उजाला ब्यूरो/फैजाबाद
Updated Mon, 18 Apr 2016 11:54 PM IST
विज्ञापन
- फोटो : demo pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
डा. राम मनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय की मुख्य परीक्षा के 28 वें दिन सोमवार को फैजाबाद के हरिश्चंद्र महाविद्यालय सरौली और अंबेडकरनगर के बिहारी लाल स्मारक किसान पीजी कॉलेज आमादरवेशपुर में सामूहिक नकल पकड़ी गई। विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर 20 परीक्षार्थी नकल करते हुए पकड़े गए।
प्रथम पाली में प्रतापगढ़ के बाबा सर्वजीत गिरि स्मारक महाविद्यालय कटरा गुलाब सिंह में सात नकलची पकड़े गए। प्रबंधक के महाविद्यालय परिसर में पाए जाने पर उड़ाका दल ने कड़ी आपत्ति दर्ज की। अंबेडकरनगर के बिहारी लाल स्मारक किसान पीजी कॉलेज आमादरवेशपुर में परीक्षार्थियों की उत्तर पुस्तिकाओं में समान उत्तर समान क्रम में मिला।
विशेष उड़ाका दल ने प्रथम दृृष्टया सामूहिक नकल की पुष्टि की है। सुलतानपुर के जय बजरंग शिवगुलाम महाविद्यालय करौंदी कला में दो कक्ष निरीक्षक अनिल उपाध्याय एवं प्रमोद गुप्ता को कार्यमुक्त कर दिया गया। फैजाबाद के राम प्रसन्न मणिराम सरायरासी में पांच नकलची पकड़े गए।
विज्ञापन
उड़ाका दल हरिश्चंद्र महाविद्यालय सरौली पहुंचा तो वहां अफरातफरी मिली। लड़कों ने गाइड व सीरीज इधर-उधर फेंकना शुरू कर दिया। उड़ाका दल ने एक बोरी नकल सामग्री पकड़ने के साथ सामूहिक नकल की पुष्टि की।
दूसरी पाली में प्रतापगढ़ के नारायण महाविद्यालय गधियावा पट्टी में छह नकलची पकड़े गए। उड़ाका दल ने कमरे के बाहर फेंकी गई नकल सामग्री को अपने कब्जे में लिया। विधाकुंड अयोध्या में उड़ाका दल ने दो नकलची पकड़े। परीक्षा में कुल 20 नकलची पकड़े गए।