{"_id":"5d4867a28ebc3e6cf35fab0c","slug":"nagpanchami-faizabad-news-lko4748446111","type":"story","status":"publish","title_hn":"नागपंचमी पर जलाभिषेक को उमड़ा शिवभक्तों का रेला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नागपंचमी पर जलाभिषेक को उमड़ा शिवभक्तों का रेला
विज्ञापन
अयोध्या। नागपंचमी पर्व पर सावन सोमवार का दुर्लभ संयोग रहा जिसके चलते रामनगरी में शिवभक्तों का रेला उमड़ पड़ा। सावन के तीसरे सोमवार पर रामनगरी शिवभक्ति में लीन नजर आई। सूर्योदय होते ही अयोध्या में हर-हर महादेव, ऊं. नम: शिवाय के जयघोष गूंजने लगे। नागपंचमी होने के कारण बड़ी संख्या में भक्तों ने नागदेवता का पूजन-अर्चन भी किया। जिले भर के शिवालयों सहित अन्य मंदिरों में दर्शन के लिए भक्तों की कतार लगी रही।
श्रावण शुक्ल पंचमी तिथि को परंपरागत ढंग से मनाए जाने वाले नागपंचमी पर्व व सावन सोमवार के लाभदायी संयोग के बीच लाखों शिवभक्तों ने रामनगरी में दर्शन-पूजन, जलाभिषेक किया। शिव मंदिरों में ब्रह्ममुहुर्त से शुरू हुआ दर्शन-पूजन, अभिषेक का सिलसिला दिन भर जारी रहा। कांवड़िया श्रद्धालु भी भोलेनाथ का अभिषेक करने के लिए कतारबद्ध दिखे। लाखों श्रद्धालुओं ने सर्वप्रथम सरयू स्नान कर नागेश्वरनाथ मंदिर में जलाभिषेक, दुग्धाभिषेक कर पूजन-अर्चन किया।
इसके बाद श्रद्धालुओं का रेला अन्य मंदिरों की ओर निकल पड़ा। हनुमानगढ़ी, कनकभवन, रामलला सहित अन्य मंदिरों में सुबह से लेकर देर रात्रि तक दर्शन-पूजन के लिए भक्तों की कतार लगी रही। रायगंज स्थित स्वर्णखनि कुंड पर नागपंचमी का मेला भी लगा। जिले भर में बच्चों ने जगह-जगह गुड़िया पीटी।
विज्ञापन
वहीं, रामनगरी के शेषावतार मंदिर में नागपंचमी पर परंपरागत रूप से भगवान शेषावतार की भव्य झांकी भी सजाई गई। शहर से लेकर देहात तक शिवभक्ति का आलम रहा। अयोध्या के क्षीरेश्वरनाथ मंदिर, गुप्तारघाट के पंचमुखी महादेव मंदिर, झारखंडरेश्वर महादेव, विघ्नेश्वर महादेव में जलाभिषेक, दुग्धाभिषेक के लिए भक्तों का तांता लगा रहा।
इस अवसर पर सुरक्षा सख्त रही। आला अधिकारी स्वयं मेला क्षेत्र में कैंप किए रहे। अयोध्या में बड़े वाहनों का प्रवेश जगह-जगह बैरियर गिराकर प्रतिबंधित किया गया था। बावजूद इसके लिंक मार्गों पर ई-रिक्शा, टैंपो, विक्रम वाहन फर्राटा भरते नजर आया।
मेलाधिकारी/एडीएमसिटी वैभव शर्मा, एसपीसिटी विजयपाल सिंह, सीओ अयोध्या अमर सिंह, कोतवाली प्रभारी जगदीश उपाध्याय सहित आरएएफ, पीएसी सहित पुलिस के जवान मेला क्षेत्र में भ्रमणशील रहे। एसपी सिटी ने बताया कि सीसीटीवी से पूरे मेला क्षेत्र की निगरानी की जा रही है, प्रत्येक गतिविधियों पर पूरी नजर है।