फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   nagar palika rudauli

Ayodhya News: नगर पालिका परिषद रुदौली की अंतिम बैठक दो दिसंबर को

Tue, 29 Nov 2022 11:42 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 29 Nov 2022 11:42 PM IST
विज्ञापन
nagar palika rudauli
रुदौली। नगर पालिका परिषद रुदौली की बोर्ड बैठक 2 दिसंबर को पालिका अध्यक्ष जब्बार अली की अध्यक्षता में बुलाई गई है। नगर पालिका परिषद सीमा विस्तार और पालिका बोर्ड के कार्यकाल के समापन से पहले यह अंतिम बैठक होगी।
विज्ञापन

पालिका अध्यक्ष ने बताया कि बोर्ड बैठक में शीत लहरी में जरूरतमंदों को कंबल खरीद, अलाव के लिए लकड़ी, प्रकाश व्यवस्था और कूड़ादान लगाने पर चर्चा होगी। अधिशासी अधिकारी रणविजय सिंह ने बताया कि कार्यकाल की अंतिम बैठक में एजेंडे पर चर्चा के बाद सदस्यों का सम्मान किया जाएगा।
विज्ञापन

वहीं, नपा रुदौली के सभासदों की एक बैठक सभासद कुलदीप सोनकर की अध्यक्षता में हुई। बैठक में सभासद आशीष वैश्य ने कहा कि कंबल की खरीददारी का प्रस्ताव एक साल पहले होने के बावजूद कंबल खरीद नहीं की गई। अब चुनाव की अधिसूचना में चंद दिन बचे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

सभासद दुर्गेश श्रीवास्तव ने कहा कि पालिका बोर्ड की बैठक एक माह पहले बुलाने की मांग की गई लेकिन बुलाई नहीं गई। एजेंडे के प्रस्ताव जनहित से जुड़े हैं। नामित सभासद विश्वनाथ तिवारी ने पालिका अध्यक्ष और प्रशासन पर जनहित के कामों में रुचि न लेने का आरोप लगाया। बैठक में नामित सभासद सोना कन्नौजिया, उमा शंकर कसौधन समेत अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed