{"_id":"648dfd06e745cec5360f5194","slug":"nagar-nigam-board-meeting-faizabad-news-c-13-1-293297-2023-06-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ayodhya News: नगर निगम बोर्ड की पहली बैठक 20 को","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ayodhya News: नगर निगम बोर्ड की पहली बैठक 20 को
Sun, 18 Jun 2023 12:05 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
Updated Sun, 18 Jun 2023 12:05 AM IST
विज्ञापन
अयोध्या। नगर निगम के नव निर्वाचित बोर्ड की पहली बैठक 20 जून को होगी। इसके लिए अधिकारियों ने तैयारियां पूरी कर ली हैं। हालांकि इस बैठक में केवल कार्यकारिणी चुनाव ही कराया जाएगा। इसी एकमात्र एजेंडे पर यह बैठक होगी जिसमें अन्य विषय अध्यक्ष की सहमति से उठाए जा सकेंगे।
नगर निगम का नवनिर्वाचित बोर्ड गठित तो हो चुका है, लेकिन अभी तक उसकी पहली बैठक नहीं हुई है। उधर, कार्यकारिणी न होने के कारण नगर निगम का बजट भी पारित नहीं हो पा रहा है। ऐसे में कई महीनों से नगर निगम के अधिकारी सारे काम बजट बैठक की प्रत्याशा में करवा रहे हैं। यह देखते हुए नव निर्वाचित महापौर गिरीश पति त्रिपाठी की अध्यक्षता में पहली बैठक में ही कार्यकारिणी चुनाव कराने का निर्णय लिया गया है। 20 जून को तिलक हाल में बोर्ड की पहली बैठक होगी जिसमें कार्यकारिणी के सदस्यों का चुनाव कराया जाएगा। हालांकि अभी तक इसका एजेंडा पार्षदों तक नहीं पहुंचा है। सपा पार्षद रामभवन यादव कहते हैं कि बैठक से 72 घंटे पहले ही एजेंडा बोर्ड के सदस्यों को मिल जाना चाहिए। किंतु अभी तक उन्हें एजेंडा प्राप्त नहीं हुआ है। इस बारे में अपर नगर आयुक्त अरुण कुमार गुप्ता ने बताया कि बोर्ड बैठक 20 जून को कराई जाएगी। इसमें कार्यकारिणी चुनाव के अलावा कोई एजेंडा शामिल नहीं है।
कार्यकारिणी चुने जाते ही होगी बजट बैठक
नगर निगम का कार्यकाल समाप्त होने के बाद से ही सारे वित्तीय कार्य बजट बैठक की प्रत्याशा में करवाए जा रहे हैं। ऐसे कार्यों की एक लंबी सूची है। इसलिए जैसे ही कार्यकारिणी का चुनाव हो जाएगा। उसके चंद रोज के भीतर ही बजट बैठक कराने की भी तैयारी चल रही है।