फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   NA

Ayodhya News: प्रेमजाल में फंसाकर बनाया अश्लील वीडियो, फिर कहा बदलो धर्म

Sun, 05 Feb 2023 12:06 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या Updated Sun, 05 Feb 2023 12:06 AM IST
विज्ञापन
NA
अयोध्या। कोतवाली नगर अंतर्गत बीती 23 जनवरी को एमएससी की छात्रा ने जो आत्महत्या की थी। उसके पीछे बहुत ही दुख और छल से भरी कहानी है। एक दूसरे संप्रदाय के युवक ने उसे हिंदू बनकर प्रेमजाल में फंसाया।
विज्ञापन

उसकी अश्लील वीडियो बना ली और फिर धर्म परिवर्तन करने का दबाव बनाने लगा। असलियत से वाकिफ होने पर छात्रा यह सदमा और ब्लैकमेलिंग बर्दाश्त नहीं कर पाई और उसने खुद ही जान दे दी। जब छात्रा के पिता को यह हकीकत पता चली तो उन्होंने आरोपी युवक के खिलाफ केस दर्ज कराया है।
विज्ञापन

23 जनवरी को कोतवाली नगर क्षेत्र के साहबगंज की इस छात्रा ने आत्महत्या कर ली थी। वह एक निजी स्कूल में अध्यापन भी करती थी। इस मामले में मृतका के पिता का कहना है कि घटना के दिन मौके पर पहुंची साहबगंज चौकी के दरोगा के समक्ष ही मृतका के मोबाइल पर एक फोन आया।
विज्ञापन
विज्ञापन

दरोगा ने फोन रिसीव किया तो कॉल कट गई। पिता का कहना है कि वह उस समय अवसाद में थे। लेकिन बाद में जब उन्होंने बेटी के मोबाइल फोन को चेक किया तो उसमें उनकी लड़की व एक लड़के की कई फोटो मिले तथा दोनों में दिन में कई बार बात होती थी।
पिता ने बताया कि घटना से एक माह पहले उनके बड़े भाई ने चौक से बजाजा रोड पर उनकी बेटी को एक लड़के के साथ घूमते देखा था। जब छात्रा से पूछा तो उसने बताया था कि वह लड़का उसके साथ शिक्षक है।
वह हिंदू बिरादरी का है और वह उससे शादी करना चाहती है। जब उन्होंने छानबीन की तो पता चला कि युवक का नाम आयाज अहमद उर्फ अशरफ निवासी पुरानी सब्जी मंडी है।
बेटी यह सब जानकार सदमे में आ गई। उसने युवक से बात करना बंद किया तो युवक ने उसे अश्लील वीडियो दिखाकर धर्म परिवर्तन करने पर शादी की धमकी दी। पिता का कहना है कि इसी वजह से उनकी बेटी अवसाद में थी और 23 जनवरी को घर में फांसी लगा ली।
पुलिस पर उठे सवाल, आखिर क्या हुई जांच
मामले में पुलिस घटनास्थल पर गई थी और शव का पोस्टमार्टम कराया था। घर वालों का कहना है कि पुलिस ने लड़की का मोबाइल भी चेक किया था। ऐसे में सवाल उठता है कि आखिर मृतका के मोबाइल से जो सबूत पिता को मिले व पुलिस को क्यों नहीं मिले।

इस संदर्भ में सीओ सिटी शैलेंद्र सिंह ने बताया कि पुलिस की जांच के बाद तथ्य सामने आने पर पिता की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने का केस दर्ज किया गया है। मामले में हर पहलू को ध्यान में रखकर जांच की जा रही है। आरोपी के तलाश में छापे मारे जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed