फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   NA

Ayodhya News: निवेश करें, सुरक्षा और संरक्षा की जिम्मेदारी हमारी

Thu, 02 Feb 2023 09:22 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या Updated Thu, 02 Feb 2023 09:22 AM IST
विज्ञापन
NA
अयोध्या। प्रदेश को उत्तम प्रदेश से सर्वोत्तम प्रदेश बनाने के लिए निवेश करें। सुरक्षा और संरक्षा की जिम्मेदारी हमारी (मतलब सरकार की) है। यह बात बुधवार को आयोजित मंडल स्तरीय इन्वेस्टर्स समिट में मुख्य अतिथि औद्योगिक विकास एवं निर्यात प्रोत्साहन मंत्री नंद गोपाल गुप्ता नंदी ने कही। वह निवेश के लिए उद्यमियों में विश्वास जगा गए। इसके पूर्व मंत्री सहित अन्य ने दीप प्रज्ज्वलित कर समिट का शुभारंभ किया।
विज्ञापन

कमिश्नरी के गांधी सभागार में आयोजित कार्यक्रम में मंत्री नंदी ने कहा कि प्रदेश में दूसरे प्रदेशों और विदेशों से 20 लाख करोड़ रुपये का निवेश आ रहा है। यह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा भयमुक्त प्रदेश बनाए जाने का परिणाम हैं। इससे उद्यमियों में विश्वास जगा है। उन्होंने प्रदेश में निवेश के लिए नई पॉलिसी के निर्माण से अब तक उत्तर प्रदेश को सर्वोत्तम प्रदेश बनाने के बारे में जानकारी दी।
विज्ञापन

नंदी ने कहा कि देश विश्व की पांचवीं अर्थव्यवस्था बना है। इसमें प्रदेश का योगदान आठ फीसदी है। अब यूपी देश में सबसे तेज बढ़ती अर्थव्यवस्था वाला प्रदेश है। इसे एक ट्रिलियन डालर की अर्थव्यवस्था बनाने का लक्ष्य है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने केंद्र व प्रदेश सरकार के विकास कार्यों की उपलब्धियां गिनाई। कहा कि अब वह समय नहीं रहा जब उद्योग लगाने में गुंडे-माफिया बाधक बनते थे। भयमुक्त माहौल बनाने के लिए सभी को साथ मिलकर चलना होगा। समिट में मुख्यमंत्री योगी के विचारों का प्रजेंटेशन किया गया।
रुदौली विधायक रामचंद्र यादव ने कहा कि प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री के नेतृत्व में अयोध्या विकसित हो रही है। उन्होंने व्यापारियों का आह्वान किया कि वह भयमुक्त होकर निवेश करें। आईआईए के अध्यक्ष सुरेंद्र प्रताप सिंह ने औद्योगिक क्षेत्र में मेंटेनेंस चार्ज 2 से 24 फीसदी किए जाने का मुद्दा उठाया। उन्होंने इसे 12 फीसदी करने की मांग की।
एडीए के टाउन प्लानर गोर्की कौशिक ने अयोध्या के मास्टर प्लान के जरिए उद्योगों की स्थापना को लेकर सुविधाओं की जानकारी प्रजेंटेशन के जरिए दी। नेडा की ओर से घरों और फैक्टरियों के लिए दी जाने वाली सोलर सिस्टम को लेकर प्रजेंटेशन के साथ जानकारी दी गई। श्रम विभाग के आनंद सिंह ने श्रमिकों के लिए चलाई जाने वाली योजनाओं के बारे में जानकारी दी।
यूको बैंक की ओर से प्रजेंटेशन करके उद्यमियों को कम ब्याज दर पर ऋण सहित अन्य सुविधाओं के बारे में जानकारी दी गई। कार्यक्रम में उद्यमियों को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। यहां रजिस्ट्रेशन काउंटर सहित अन्य काउंटर बनाए गए थे।
समिट में उद्यमी अजय सिंघल, सुशील जायसवाल, दशरथ सिंह तोमर, संयुक्त आयुक्त उद्योग एचपी सिंह, उपायुक्त उद्योग अमरेश पांडेय, आरएम यूपी सीडा केएन श्रीवास्तव सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद थे।

15 दिन में शुरू होगी कार्रवाई
डीएम नितीश कुमार ने उद्यम स्थापना में उद्यमियों को हर प्रकार से सहयोग की बात कही। संबंधित विभाग के अफसरों को भी इसके लिए निर्देशित किया। साथ ही उद्यमियों से संवाद स्थापित कर 15 दिन में आवश्यक जरूरतों की सूची के साथ बैठक और कार्रवाई की बात कही।

समिट मेंं उद्यमियों ने रखी अपनी बात
समिट में पराली आधारित प्लांट लगाने वाले जेआर एग्रो के उद्यमी अजय झुनझुनवाला ने विश्वस्तरीय सामानों के उत्पादन और युवाओं के इस क्षेत्र के लिए प्रशिक्षण की बात कही। 550 करोड़ निवेश का प्रस्ताव देने वाले यश पैका कंपनी के गौतम घोष और सचिन श्रीवास्तव ने बताया कि इससे 600 लोगों को प्रत्यक्ष व 2000 लोगों को अप्रत्यक्ष लाभ होगा।

साथ ही 200 करोड़ की विदेशी मुद्रा मिलेगी। 100 करोड़ का प्रस्ताव देने वाले हाईफ्लो कंपनी के सुमित जायसवाल ने बताया कि पांच सौ लोगों को प्रत्यक्ष व डेढ़ हजार लोगों को अप्रत्यक्ष लाभ मिलेगा। रुदौली में डेवलपमेंट पार्क बनाने का प्रस्ताव देने वाले राघवेंद्र शुक्ल सहित अन्य लोगों ने संबोधित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed