{"_id":"63c2efb03d070e7c996560d2","slug":"na-faizabad-news-c-13-1-54668-2023-01-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ayodhya News: रिश्तेदार के घर आए युवक ने लगाई फांसी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ayodhya News: रिश्तेदार के घर आए युवक ने लगाई फांसी
Sat, 14 Jan 2023 11:38 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
Updated Sat, 14 Jan 2023 11:38 PM IST
विज्ञापन
रूदौली (अयोध्या)। रूदौली कोतवाली क्षेत्र के सरकटिया (चौका) मजरे सरांय मुगल में अपने रिश्तेदार के घर आए युवक ने फांसी लगाकर जान दे दी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। रौनाही के निकट जमुनियाबाग पिलखांवा निवासी अयोध्या (27) पुत्र मोतीलाल सरकटिया में अपने रिश्तेदार रामनरेश रावत के घर आया था।
वह शुक्रवार की रात को घर से निकला था। शनिवार सुबह उसका शव घर से कुछ दूर बने ट्यूबवेल के कमरे की छत से लटकता मिला। ग्रामीणों से जानकारी मिलने पर रामनरेश ने इसकी सूचना पुलिस को दी। साथ ही मृतक के पिता को भी फोन से जानकारी दी।
मृतक के पिता मोतीलाल ने बताया कि मेरा पुत्र बीमार था, जो किसी तांत्रिक के यहां दिखाने के लिए आया था। उधर रूदौली कोतवाल देवेंद्र सिंह ने शव को उतरवाया और घटनास्थल की फॉरेंसिक जांच भी करवाई। सीओ रूदौली आषुतोष मिश्रा ने कहा कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर सही स्थिति पता चलेगी। संवाद