{"_id":"63c2ef37dd5ed40c012b46e0","slug":"na-faizabad-news-c-13-1-54644-2023-01-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ayodhya News: स्नान-दान की संक्रांति आज, सरयू स्नान के लिए उमड़ेेंगे भक्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ayodhya News: स्नान-दान की संक्रांति आज, सरयू स्नान के लिए उमड़ेेंगे भक्त
Sat, 14 Jan 2023 11:36 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
Updated Sat, 14 Jan 2023 11:36 PM IST
विज्ञापन
अयोध्या। मकर संक्रांति पर रविवार को स्नान-दान का पुण्यकाल रहेगा। रामनगरी में सरयू स्नान व दर्शन-पूजन के लिए भक्तों की भीड़ उमड़ेंगी। रामलला सहित अधिकांश मंदिरों में रविवार को ही खिचड़ी का त्योहार मनाया जाएगा। स्नान के लिए भारी भीड़ उमड़ने की संभावना को देखते हुए रामनगरी में यातायात डायवर्जन लागू कर दिया गया है।
इससे पहले शनिवार को भी रामनगरी के कुछ मंदिरों में खिचड़ी मनाई गई। सरयू तट स्थित सियाराम किला में भगवान को खिचड़ी का भोग लगाकर प्रसाद वितरित किया गया। रामनगरी वैष्णव नगरी है और वैष्णवों में उदयातिथि की मान्यता है। ऐसे में रविवार को ही खिचड़ी का पर्व मनाया जाएगा।
ज्योतिषाचार्य प्रवीण ने बताया कि शनिवार रात 8:43 पर सूर्य मकर राशि में प्रवेश कर गए हैं। दान का पुण्य कार्य 15 जनवरी को सुबह करना ही उचित रहेगा। इस दिन राशियों के अनुसार दान करने से विशेष फल मिलता है। बताया कि संक्रांति पुण्य काल के समय चित्रा नक्षत्र, सुकर्मा योग, पद्मा योग तुला राशि में चंद्रमा और मकर राशि में सूर्य रहेंगे। अत: इस समय किया गया दान व स्नान अति शुभ फलदायी रहेंगे।
विज्ञापन
दूसरी ओर रामजन्मभूमि के मुख्य अर्चक आचार्य सत्येंद्र दास ने बताया कि रामलला के दरबार में रविवार को संक्रांति का पर्व मनेेगा। इस अवसर पर रामलला को खिचड़ी, सब्जी, पूड़ी, दही, पापड़, घी व अचार का भोग लगाकर सभी को प्रसाद का वितरण किया जाएगा।