फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   NA

Ayodhya News: हर्षोल्लास के साथ मनाई गई मकर संक्रांति

Sat, 14 Jan 2023 11:42 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या Updated Sat, 14 Jan 2023 11:42 PM IST
विज्ञापन
NA
विभिन्न संगठनों ने कार्यक्रमों का किया आयोजन, जगह-जगह हुआ खिचड़ी भोज
विज्ञापन


अयोध्या। मकर संक्रांति के उपलक्ष्य में शनिवार को जिले भर में विभिन्न समाजसेवी संस्थाओं की ओर से खिचड़ी भोज का आयोजन किया गया। इसके जरिए समाज में एकजुटता का संदेश देने की कोशिश की गई।

महाराजा निषादराज जयंती के बैनर तले भरतकुंड स्थित निषाद मंदिर पर सीताराम मेडिकल सेंटर की ओर से स्वास्थ्य शिविर व खिचड़ी भोज का आयोजन किया गया। शिविर में संस्था के संरक्षक व प्रयागराज के पूर्व सीएमओ डॉ. नानक सरन निषाद के नेतृत्व में चिकित्सकों ने लोगों के मधुमेह, बीपी, हाइपरटेंशन आदि की जांच की और करीब तीन सौ लोगों को नि:शुल्क दवाएं वितरित की गईं।
विज्ञापन


आयोजित सभा में डॉ. नानक सरन ने शिक्षा, स्वास्थ्य व स्वरोजगार के साथ सामाजिक समरसता पर जोर दिया। इस मौके पर अध्यक्ष श्यामलाल निषाद, मंत्री मोती लाल निषाद, अरविंद निषाद, आशाराम निषाद, सुधीर निषाद आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


स्वयं सेवक संघ की ओर से बीकापुर नगर में मकर संक्रांति उत्सव मनाया गया। कार्यक्रम में आरएसएस के सह जिला कार्यवाह आनंद सोनी ने कहा कि समाज से छुआछूत और रूढि़यों को समाप्त कर समरसता एवं स्वाभिमान जगाने का पर्व है मकर संक्रांति। इस मौके पर नगर संघ चालक महेश, जिला प्रचारक सुधांशु, नगर प्रचारक अभिषेक, राज प्रताप आदि मौजूद रहे।

कोछा गांव में मकर संक्रांति के अवसर पर लगने वाले 15 दिवसीय मेले की शुरुआत हुई। मेले में सबसे बड़ा आकर्षण झूले हैं। जिला पंचायत सदस्य प्रतिनिधि मो. मुस्लिम शेख, हेमंत यादव, प्रेमचंद गुप्ता आदि मेले में सुरक्षा व्यवस्था के प्रति मुस्तैद दिखे।

दानवीर बाबा फतेहपुर कमासिन पकड़िया में कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। फाइनल मुकाबले में भीटी ने भारूपुर को हराकर खिताब पर कब्जा किया। इस मौके पर जंग बहादुर वर्मा, दान बहादुर वर्मा, रिंकू पांडे, रंजीत वर्मा आदि मौजूद रहे।
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ नगर रुदौली द्वारा कृष्णानंद संस्कृत स्नातकोत्तर महाविद्यालय रामबाड़ी काशीपुर में खिचड़ी भोज का आयोजन किया गया। इस मौके पर विभाग संघचालक गंगाबक्स सिंह, जिला संपर्क प्रमुख बृजेश वैश्य, नगर संघ चालक भीष्म नारायण, नगर कार्यवाह डॉ. उदयराज नगर आदि मौजूद रहे।

डॉ. निहाल रजा द्वारा मरियम लायंस आई हॉस्पिटल रुदौली में खिचड़ी भोज आयोजित किया गया। भोज में हिंदू-मुस्लिम एकता देखने को मिली। इस मौके पर विधायक राम चंद्र यादव, एसडीएम स्वप्निल यादव, कोतवाल देवेंद्र सिंह, सत्यदेव गुप्त आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed