फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   Murder in ayodhya

चारपाई पर सो अधेड़ की गला रेतकर हत्या

Fri, 28 Jun 2019 11:41 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 28 Jun 2019 11:41 PM IST
विज्ञापन
Murder in ayodhya
अयोध्या में हत्या के बाद जांच करती पुलिस व फारेंसिक टीम। - फोटो : FAIZABAD
तारुन। घर के सामने चारपाई पर सो रहे एक ग्रामीण गुरुवार रात बांके से गला रेतकर हत्या कर दी गई। वहीं बगल में ही दूसरी चारपाई पर सो रही उसकी पत्नी को इसकी भनक तक नहीं लगी। मौके पर पहुंची तारुन पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन



एसपी ग्रामीण एसके सिंह और क्षेत्रधिकारी मिल्कीपुर राजेश कुमार राय ने परिवारजनों व ग्रामीणों से पूछताछ की। मृतक के पुत्र की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज की है। ग्रामीण ने दो शादियां की थीं।
विज्ञापन



फतेहपुर कमासिन मजरे पांडेय का पूरा निवासी ओम प्रकाश (52) छप्पर के मकान से सटे खड़ंजे पर रात में चारपाई डालकर सो रहा था। बगल में ही दूसरी चारपाई पर उसकी पत्नी गुड्डन सो रही थी। पत्नी गुड्डन ने बताया कि रात करीब एक बजे पति की नाक से आ रही आवाज को सुनकर नींद खुली।
विज्ञापन
विज्ञापन



देखा तो उनके चारपाई के नीचे खून गिरा हुआ था। उसने बताया कि वे शराब पीते थे। जिस पर उसे पहले उल्टी होने का शक हुआ। घर के अंदर सो रहे पुत्र सूरज को बुलाकर पानी मंगाया। पुत्र ने मोबाइल की टार्च जलाई तो खून देख हत्या की जानकारी हुई।


उधर, हत्या की खबर लगते ही ग्रामीण एकजुट हो गए। सूचना पर थाना प्रभारी निरीक्षक बीर सिंह, रामपुरभगन चौकी इंचार्ज मनोज कुमार मौके पर पहुंचे। पुलिस को मौके से एक बांका मिला है। डॉग स्क्वायड और फॉरेंसिक टीम ने नमूने लेकर जांच की।


पुलिस अधीक्षक ग्रामीण एसके सिंह ने महिलाओं और ग्रामीणों से जानकारी ली। उन्होंने बताया कि मामले का शीघ्र खुलासा कर दिया जाएगा। थाना प्रभारी बीर सिंह ने बताया कि पुत्र सूरज की तहरीर पर अज्ञात हत्यारों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया है।



ग्रामीणों ने बताया कि संतान न होने के कारण ओमप्रकाश ने दूसरी शादी की थी। पहली पत्नी धनराजी भी साथ में रहती थी। केवल उसका चूल्हा अलग था। दूसरी पत्नी जो मृतक के साथ रहती है, उसकी पांच संतानें हैं।  
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed