फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   murder

हैदरगंज से अगवा किए युवक का वाराणसी में गोमती में मिला शव, गांव में हड़कंप

Thu, 15 Oct 2020 09:48 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 15 Oct 2020 09:48 PM IST
विज्ञापन
murder
हैदरगंज/जानाबाजार। हैदरगंज थाना क्षेत्र के कटौना गांव से अपहृत हुए युवक का शव बुधवार देर शाम वाराणसी जिले के कैथी में गोमती नदी में उतराता मिला। हैदरगंज पुलिस ने युवक के परिवारीजनों को ले जाकर शव की शिनाख्त कराई। शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। शव मिलने के बाद गांव में तनाव बढ़ गया है। एहतियातन शांति व्यवस्था के मद्देनजर फोर्स बढ़ा दी गई है।
विज्ञापन

नौ अक्तूबर को कटौना निवासी आशीष वर्मा का अपहरण हो गया था। युवक की बरामदगी के लिए एसओजी को भी लगाया गया था। इसी बीच मुठभेड़ व हैदरगंज पुलिस ने सात आरोपियों को पकड़ लिया था।
विज्ञापन

इनसे हुई पूछताछ में पता चला था कि अपहरण के दो घंटे बाद ही आशीष की हत्या कर दी गई थी। इसके बाद शव को गोमती नदी में फेंक दिया था। पुलिस ने नदी को खंगाला लेकिन पता नहीं चल सका था।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसी बीच बुधवार शाम वाराणसी जिले में कैथी स्थान पर गोमती में शव उतराते देख वहां के लोगों ने पुलिस को सूचना दी। चौबेपुर थाने की पुलिस ने शव को बाहर निकाल कर अयोध्या जिले की पुलिस को खबर दी। इसके बाद हैदरगंज थाने की पुलिस परिवारीजनों को वहां लेकर पहुंची और शव की शिनाख्त कराई।
गुरुवार को परिवारीजनों की मौजूदगी में ही वहां शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। शव घर पहुंचने से पहले ही गुरुवार को हैदरगंज, बीकापुर, तारुन कोतवाली की पुलिस फोर्स के साथ अन्य थानों की पुलिस फोर्स और पीएसी की गांव में संख्या बढ़ा दी गई है। गांव छावनी में तब्दील है। गांव में विभिन्न राजनीतिक दलों के नेताओं के आने का सिलसिला भी बढ़ गया है।

वहां पोस्टमार्टम करा रहे थाना प्रभारी हैदरगंज रतन शर्मा ने बताया कि यहां मृतक के परिवारीजनों की मौजूदगी पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। उधर, वाराणसी के गंगा तट के चंद्रशेखर घाट पर गुरुवार देर शाम आशीष का अंतिम संस्कार कर दिया गया। इस दौरान परिजनों के साथ पुलिस भी मौजूद रही। मृतक के मामा सुभाष वर्मा ने बताया कि शव को गांव लाने का फैसला टाल दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed