फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   murder

ट्रैक पर पड़ा मिला था बेटे का शव, पिता ने लगाया हत्या का आरोप

Fri, 10 Jul 2020 09:24 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 10 Jul 2020 09:24 PM IST
विज्ञापन
murder
भेलसर। दो दिन पूर्व रुदौली कोतवाली अंतर्गत रेलवे ट्रैक पर संदिग्ध परिस्थितियों में मिले युवक के शव के मामले में पिता ने हत्या कर शव को फेंके जाने की आशंका जाहिर करते हुए अज्ञात के खिलाफ कोतवाली पुलिस को तहरीर दी है। मंगलवार को लखनऊ-अयोध्या रेल प्रखंड पर रौजागांव-गुलचप्पा के मध्य रेलवे ट्रैक पर युवक का शव मिला था।
विज्ञापन

बाराबंकी जिले के दरियाबाद थाना क्षेत्र अंतर्गत खोदायपुर गांव के निवासी मृतक के पिता मो. मोबीन ने रुदौली कोतवाली में दी तहरीर में बताया कि एक सप्ताह पूर्व मो. फैजान अपनी मां व भाई के साथ अयोध्या जिले के रुदौली कोतवाली अंतर्गत ग्राम हलीमनगर अपनी नानी के यहां आया था। इलेक्ट्रीशियन होने के कारण 6 जुलाई को अपनी नानी के घर का पंखा सही कर रहा था।
विज्ञापन

दूसरे पहर 4 बजे उसके मोबाइल पर किसी की कॉल आते ही काम छोड़कर अपनी नानी से घर जाने को कहकर निकला था। 7 जुलाई को लगभग 12 बजे पुलिस का फोन आया कि रेलवे ट्रैक पर उसका शव मिला है।
विज्ञापन
विज्ञापन

आशंका जाहिर की कि किसी साजिश के तहत हत्या करके घटना को दुर्घटना का रूप देने के लिए ट्रैक पर शव को फेंक दिया गया। आरोप है कि घटनास्थल पर मिली रस्सी व डंडे भी मामले को संदिग्ध बताते हैं। रुदौली कोतवाली के हल्का एसआई हरिकेश यादव ने बताया कि मृतक के पिता ने तहरीर दी है। जांच की जा रही है।

एक माह से मिल रही थी जान से मारने की धमकी
सूत्रों के अनुसार लगभग एक माह से अज्ञात मोबाइल फोन से फैजान को जान से मारने की धमकी दी जा रही थी। जिसकी जानकारी परिवारीजनों को भी थी। मवई थाना क्षेत्र के एक गांव की लड़की जो अपने माता पिता की अकेली संतान है, उसके साथ फैजान का प्रेम-प्रसंग भी चल रहा था। जिससे फैजान शादी करना चाह रहा था मगर कुछ लोगों को ये रिश्ता पसंद नहीं था। उसी के बाद से उसे धमकियां मिलने लगी थी, बीते 6 जुलाई की शाम को कुछ लोगों के साथ भेलसर चौराहा के एक होटल में फैजान को देखा गया था। एसआई हरिकेश यादव ने बताया इन सभी पहलुओं को लेकर जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed