फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   murder court order

Ayodhya News: हत्या के आरोप से युवक बरी

Mon, 02 Oct 2023 12:13 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या Updated Mon, 02 Oct 2023 12:13 AM IST
विज्ञापन
murder court order
अयोध्या। हत्या के एक मामले में कोर्ट ने युवक को उस पर लगाए गए हत्या के आरोप से दोषमुक्त कर दिया। यह आदेश जिला जज गौरव कुमार श्रीवास्तव की अदालत से हुआ।
विज्ञापन

फौजदारी के वरिष्ठ अधिवक्ता सईद खान ने बताया कि 16 दिसंबर 2017 को एक व्यक्ति का शव औरैया जंगल थाना मवई में मिला था। धारदार हथियार से चोट के निशान थे। लाश की पहचान राम अवतार निवासी दुल्लापुर थाना मवई के रूप में हुई। इसकी रिपोर्ट मृतक के पिता राम लगन ने अज्ञात के खिलाफ दर्ज कराई थी। विवेचना में चार माह बाद अभियुक्त मानसेन यादव जो मृतक के गांव का ही था का नाम प्रकाश में आया। यह शव रामआधार के घर के पास से बरामद हुआ था। उसने अदालत में बताया कि घटना वाले दिन मानसेन और राम अवतार उसके घर आए थे। मानसेन ने राम आधार से लकड़ी काटने के लिए कुल्हाड़ी मांगी। थोड़ी देर बाद कुल्हाड़ी वापस कर दी।
विज्ञापन

अदालत में सुनवाई के दौरान गवाही हुई तो पता चला कि राम आधार मृतक का सगा बहनोई था और उसने घटना के पहले मृतक की बहन को छोड़ दिया था। इसी रंजिश में उसने राम अवतार की हत्या कर दी और इस मामले में मानसेन को फंसा दिया था। इन्हीं कथनों से अभियोजन का कथानक संदिग्ध हो गया और कोर्ट ने युवक को दोषमुक्त कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed