फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   murder case open

प्रेमिका ने अपने जीजा व भाइयों के साथ मिलकर की थी कन्हैयालाल की हत्या

Sat, 27 Jul 2019 10:45 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 27 Jul 2019 10:45 PM IST
विज्ञापन
murder case open
अयोध्या। कोतवाली रुदौली के बनगावा गांव के बाहर चकमार्ग पर कन्हैयालाल की लाठी-डंडे से पीटकर की गई हत्या आशनाई के चक्कर में हुई थी।
विज्ञापन

पुलिस ने मामले का खुलासा करते हुए प्रेमिका, उसके जीजा व दो भाइयों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त लाठी-डंडा व दो बाइक बरामद की हैं।
पुलिस लाइन में शनिवार को पत्रकारों को जानकारी देते हुए एसपी ग्रामीण शैलेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि 23 जुलाई की सुबह रुदौली के बनगावा गांव के बाहर चकमार्ग पर कन्हैयालान निवासी जलालपुर का शव पड़ा मिला था।
विज्ञापन

रुदौली कोतवाल विश्वनाथ यादव की टीम ने घटना का खुलासा करते हुए रजंता निवासी ग्राम सरायपीर, उसके जीजा कमलराज निवासी ग्राम बनगावा कोतवाली रुदौली और भाई लालाराम व सोनू को शुक्रवार रात दलसराय चौराहे के पास से गिरफ्तार किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसपी ग्रामीण ने बताया कि रुदौली के ग्राम जलालपुर निवासी कन्हैयालाल की पत्नी की मौत हो गई थी। जिसके बाद कन्हैयालाल का रुदौली के ही सराय मुगल गांव की रजंता से प्रेम प्रसंग चल रहा था।
एक वर्ष पहले ग्राम प्रधान और रिश्तेदारों की मध्यस्थता से दोनों की शादी के लिए बात हुई। इस बीच रजंता के अपने जीजा कमलराज से संबंध हो गए।
जिसके बाद कन्हैयालाल को रास्ते से हटाने के लिए कमलराज ने साजिश रची। 21 जुलाई को ट्रेन से गाजियाबाद जा रहे कन्हैयालाल को रजंता ने फोन कर वापस बुला लिया।
इसके बाद शादी की बात करने के लिए कमलराज ने कन्हैयालाल को 22 जुलाई की रात भेलसर बुलाया। वहां पहुंचने पर कन्हैयालाल को कमलराज व रजंता चकमार्ग के किनारे बाग में गए, जहां दोनों ने शराब पी।
इस बीच कमलराज ने चुपके से अपने साले लालाराम और सोनू को फोन कर बताया कि कन्हैयालाल उसकी बहन रजंता को भगाकर ले जा रहा है और उसने दोनों को किसी तरह रोक रखा है।

इसके बाद मौके पर पहुंचे दोनों भाइयों ने जीजा कमलराज के साथ मिलकर लाठी-डंडे से कन्हैयालाल को पीटकर मार डाला। इसके बाद शव को चकमार्ग के किनारे फेंक दिया। एसपी ने बताया कि रंजता, उसके दोनों भाइयों व जीजा को गिरफ्तार किया गया है। आरोपियों ने अपना गुनाह कबूल कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed