फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   murder blame

Ayodhya News: अधेड़ की मौत, हत्या का आरोप, अंतिम संस्कार करने से इन्कार

Mon, 24 Jul 2023 12:06 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या Updated Mon, 24 Jul 2023 12:06 AM IST
विज्ञापन
murder blame
मसौधा, अयोध्या। पूराकलंदर थाना क्षेत्र के पुलिस चौकी भदरसा इलाके के मिर्जापुर मजरे नंदन तिवारी का पुरवा निवासी 55 वर्षीय एक व्यक्ति की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। मृतक की बहू का आरोप है कि संपत्ति विवाद के चलते शनिवार देर शाम पट्टीदारों ने पीटकर उसके ससुर को मरणासन्न कर दिया था। उसे जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां डाॅक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। वहीं, रविवार शाम जब शव पोस्टमार्टम के बाद घर पहुंचा तो घर वालों ने आरोपियों पर कार्रवाई की मांग करते हुए शव का अंतिम संस्कार करने से मना कर दिया।
विज्ञापन

मिर्जापुर मजरे नंदन तिवारी का पुरवा निवासी दिवंगत बिहारी निषाद के चार बेटे हैं जिसमें रोंघई, शुकन, गंगाराम और राम उजागिर के बीच पैतृक संपत्ति का विवाद चल रहा है। बंटवारे के विवाद के चलते आपस में गाली-गलौज के बाद तहरीर पर शनिवार को शांति भंग की धारा में चालान भी किया गया था। शुकन के बेटे विजय शंकर की पत्नी सोनू देवी की तहरीर पर जेठ संतराम सहित उनके दो अन्य बेटों के विरुद्ध धारा 504, 506 के तहत रिपोर्ट भी दर्ज की गई। इसी बीच शनिवार देर शाम सोनू देवी पत्नी विजय शंकर के ससुर शुकन निषाद (55) जो दमा के गंभीर मरीज थे, को गंभीरवस्था में परिवारीजनों ने जिला अस्पताल पहुंचाया। वहां डाॅक्टरों ने शुकन को मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

रविवार शाम जब शव गांव पहुंचा तो परिवारीजनों ने अंतिम संस्कार करने से मना कर दिया। उनका आरोप था कि आरोपियों के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कराया जाए। देर शाम सूचना पर पहुंची पुलिस परिवारीजनों को उचित कार्रवाई का आश्वासन देकर मनाने का प्रयास करती रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

थाना प्रभारी रतन कुमार शर्मा ने बताया कि मृतक की बहू सोनू देवी का आरोप है कि शुकन की मौत पट्टीदारों द्वारा मारने पीटने से हुई है। इसके कारण शव का पोस्टमार्टम चिकित्सकों के पैनल से कराया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद धाराएं परिवर्तित की जा सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed