फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   Municipal Corporation passed a budget of 2.76 billion

नगर निगम ने पास किया 2.76 अरब का बजट

Wed, 14 Jul 2021 12:03 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 14 Jul 2021 12:03 AM IST
विज्ञापन
Municipal Corporation passed a budget of 2.76 billion
अयोध्या। रामनगरी को स्मार्ट सिटी बनाने के लिए नगर निगम की मंगलवार को हुई कार्यकारिणी की बैठक में वित्तीय वर्ष 2021-22 के लिए 2.76 अरब रुपये का बजट पास किया गया है। अब इस पर बोर्ड की बैठक में मुहर लगेगी।
विज्ञापन

बजट में नगर निगम की विभिन्न स्रोतों से कुल अनुमानित आय 2.96 अरब रुपये निर्धारित की गई है। इसमें वित्तीय वर्ष के अंत तक 19.96 करोड़ रुपये के लाभ का लक्ष्य निर्धारित किया गया है।
विज्ञापन

बजट में इंफ्रास्ट्रक्चर पर विशेष रूप से फोकस किया गया है। शहर को स्मार्ट सिटी के रूप में विकसित किए जाने के साथ-साथ सफाई, प्रकाश, स्वास्थ्य समेत अन्य नागरिक सुविधाओं का बजट में विशेष ध्यान रखा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वेस्टेज ट्रीटमेंट प्लांट लगाने, शहर के मुख्य मार्गों पर फ्लड लाइट व वार्डों में होने वाली सफाई को पूर्व के अनुसार दो पालियों किए जाने के निर्णय भी लिए गए हैं।
नगर निगम के कार्यकारिणी की बैठक मंगलवार सुबह नगर निगम के तिलक हाल में स्थित महापौर ऋषिकेश उपाध्याय के कार्यालय पर उनकी अध्यक्षता में हुई।
बैठक में सर्वप्रथम नगर निगम के वित्त एवं लेखाधिकारी नरेंद्र प्रताप सिंह की ओर से वर्ष 2021-22 के वर्ष भर का बजट पेश किया गया। बजट में पिछले वर्ष की अवशेष धनराशि 40 करोड़ रुपये को जोड़ते हुए 2.96 अरब रुपये की अनुमानित आय का आकलन किया गया है।
इसमें राज्य वित्त व 14-15 वें वित्त अयोग से मिलने वाली धनराशि को जोड़ते हुए नगर निगम की निधि से पिछली वर्ष हुई आय को सम्मिलित किया गया है।
बजट में मौजूदा वर्ष के अंत तक सभी योजनाओं पर कुल 2.76 अरब रुपये का बजट पास हुआ है। इसमें स्मार्ट सिटी के लिए सर्वाधिक 75 करोड़, नगर निगम के कार्यालय की प्रथम किस्त 10 करोड़, वेस्टेज ट्रीटमेंट प्लांट की प्रथम किस्त के लिए 12.5 करोड़, निर्माण विभाग के 33.20 करोड़, जलकल के लिए 17.50 करोड़, प्रकाश विभाग के लिए 7.85 करोड़, स्वास्थ्य विभाग के लिए 12.50 करोड़ रुपये सहित अन्य मदों में धनराशि का आवंटन किया गया है।
बजट को नगर निगम की कार्यकारिणी ने सर्व सम्मति से पास कर दिया है। अब इस पर बोर्ड की बैठक में मुहर लगेगी। इसके बाद बजट को लागू किया जाएगा।
बैठक में मुख्य रूप से उपसभापति बिजेंद्र सिंह, अन्नू जायसवाल, मो. फरीद, जगत नरायण यादव, पूनम यादव, नंदन तिवारी, अर्चना श्रीवास्तव सहित कार्यकारिणी के अन्य पार्षद मौजूद रहे।
कार्यकारिणी की बैठक में कार्यों के विवरण प्रस्तुत करने के दौरान पार्षद अनिल सिंह व अर्चना श्रीवास्तव की ओर से बिना कार्य के भुगतान होने का मामला उठाया गया है।
बैठक में मौजूद नगर आयुक्त विशाल सिंह ने चीफ इंजीनियर जितेंद्र से संबंधित आरोप के बारे में जानकारी मांगी। साथ ही इस इलाके के अवर अभियंता के विरुद्घ जांच कर अनुशासनात्मक कार्यवाही किए जाने के निर्देश दिए।
इस दौरान एक वार्ड का कार्य दूसरे वार्ड कराए जाने को लेकर भी काफी देर तक हो-हल्ला चलता रहा। इसमें नगर आयुक्त की ओर से निर्माण विभाग के चीफ इंजीनियर समेत अवर अभियंताओं को अपने कार्य में पूरी पारदर्शिता बरतने के निर्देश दिए गए।
साथ ही समस्त कार्यों के विवरण को व्हाट्सएप ग्रुप के माध्यम से पार्षदों तक पहुंचाए जाने की बात कही। नगर निगम में निर्माण के कार्यों का तीन वर्ष से लोकार्पण नहीं हो पाया गया है।
कई मोहल्लों में सड़कें, नालियां व टॉयलेट बने हैं। पार्षदों का आरोप रहा कि इस के न तो पत्थर मोहल्लों में लगाए गए हैं और न ही अब तक इसका लोकार्पण हो सका है।
इससे आम जनता को यह जानकारी नहीं हो पा रही है कि नगर निगम ने ही निर्माण कार्य कराया है। इसके संबंध में निर्देश दिया गया है कि अब तक हो चुके निर्माण कार्यों का लोकार्पण कराकर तुरंत पत्थर लगाए जाएं।
नगर निगम की कार्यकारिणी की बैठक में अब दो पलियों में सफाई का निर्णय लिया गया है। पार्षद मो. फरीद की ओर से पहले की भांति दो पालियों में सफाई कराए जाने का मामला उठाया गया।
इसमें समस्त पार्षदों की ओर से मांग का समर्थन किया गया है व अधिकारियों को बताया गया कि दोनों पालियों में सफाई न होने से मोहल्लों में गंदगी रहती है।
साथ ही महापौर ऋषिकेश उपाध्याय की ओर से अयोध्या व फैजाबाद के जोन के लिए अलग-अलग दो सफाई गैंग बनाने व समस्त वार्डों में आउट सोर्स कर्मियों को तैनात किए जाने की बात कही गई है।

इसके अलावा पार्षद अन्नू जायसवाल की ओर से नरेंद्रालय को फिर से शुरू किए जाने की बात कही गई। इस पर महापौर ऋषिकेश उपाध्याय ने चीफ इंजीनियर को निर्देश दिया है कि नरेंद्रालय की फाइल को मंगाया जाए साथ ही इस पर कार्य किया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed