{"_id":"592c5f374f1c1bdf15bdb697","slug":"mridul-in-high-school-and-meenakshi-got-top-in-inter","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाईस्कूल में मृदुल व इंटर में मीनाक्षी टॉपर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाईस्कूल में मृदुल व इंटर में मीनाक्षी टॉपर
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 29 May 2017 11:22 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आईसीएसई बोर्ड का जिले में एक मात्र एचसीजे कॉलेज में 89.8 प्रतिशत अंक पाकर हाईस्कूल में मृदुल गर्ग ने टॉप किया। इंटर में 80 प्रतिशत अंक पाकर मीनाक्षी अव्वल रहीं। कॉलेज के हाईस्कूल का परिणाम 99 फीसदी और इंटर का 95 फीसदी रहा।
परीक्षा परिणाम को लेकर सुबह से एचसीजे कॉलेज में गहमागहमी रही। काफी इंतजार के बाद दोहपर तीन बजे परिणाम घोषित हुआ। कॉलेज प्रशासन ने बच्चों को परिसर में बुला रखा था। परिणाम बताया गया, इसके साथ टॉपरों के नाम सामने आए।
यहां हाईस्कूल में 68 बच्चों ने परीक्षा दी थी। मृदुल गर्ग को सर्वाधिक 89.8 प्रतिशत, दूसरे स्थान पर साक्षी सिंह को 88 और तीसरे स्थान पर विजय लक्ष्मी को 87 प्रतिशत अंक मिले।
विज्ञापन
मृदुल, दिब्यासु गुप्ता व चारू मोगिंया ने गणित में 90 फीसदी अंक हासिल किए। कंप्यूटर में मृदुल को सर्वाधिक 98 फीसदी अंक मिले। हिंदी में आर्यन तिवारी ने 95 फीसदी अंक हासिल किया।
इंटरमीडिएट में 37 विद्यार्थियों ने परीक्षा दी थी। इसमें कामर्स वर्ग की मीनाक्षी पांडेय ने 80 प्रतिशत अंक पाकर टॉप किया। दूसरे व तीसरे स्थान पर विज्ञान वर्ग के क्रमश: ओम सक्सेना को 79 और सीवेंद्र तिवारी को 77 प्रतिशत अंक मिले। विद्यालय प्रबंधक सीपी जैनव प्रधानाचार्य इंदु ओझा ने बच्चों को शुभकामनाएं दीं।
आईसीएसई बोर्ड : इंटर टॉप थ्री
नाम प्रतिशत
मीनाक्षी पांडेय 80
ओम सक्सेना 79
सीवेंद्र तिवारी 77
हाईस्कूल टॉप श्री
मृदुल गर्ग 89.8
साक्षी सिंह 88
विजय लक्ष्मी 87
हाईस्कूल टॉपर मृदुल बनेगा इंजीनियर
हाईस्कूल टॉपर शहर के नाका निवासी मृदुल गर्ग का लक्ष्य इंजीनियर बनना है। उसने सफलता का श्रेय परिवार व गुरुजनों को दिया। पिता संजीप गर्ग बिजनेस करते हैं। माता पूजा गर्ग हाउस वाइफ हैं। मृदुल ने कहा कि उसे मैथ व कंप्यूटर सबसे प्रिय विषय हैं, इंटर कर आईआईटी करना चाहता है।
इंटर में टॉपर मीनाक्षी का लक्ष्य है सीए बनना
इंटर में टॉपर मीनाक्षी पांडेय पूराबाजार के ग्रामीण परिवेश की रहने वाली है। मीनाक्षी ने कहा कि वे अब सीए करना चाहती है। पिता धनंजय पांडेय व्यवसायी है। माता प्रेमलता हाउस वाइफ हैं। अव्वल आने का श्रेय परिवारीजन व गुरुजनों समेत अपनी कड़ी मेहनत को दिया।
आईएएस बनना चाहती हैं साक्षी
हाईस्कूल में दूसरा स्थान पाने वाली शहर की जनौरा निवासी साक्षी सिंह का लक्ष्य स्नातक कर सिविल सर्विसेज परीक्षा पास कर आईएएस बनना है। उसने कहा कि आगे कड़ी मेहनत करेगी। परिवार व गुरुजनों की प्रेरणा को अपनी सफलता मानती है। पिता वृजेश सिंह सिक्योरिटी के काम से जुड़े हैं। माता मंजू सिंह हाउस वाइफ हैं।
ओम ने कहा, बनूंगा इंजीनियर
इंटर में दूसरे स्थान पर रहे ओम सक्सेना का लक्ष्य इंजीनियर बनना है। उसने कहा कि इसके लिए कड़ी मेहनत करनी है, आईआईटी में प्रवेश परीक्षा दी है। पिता पर्यटन सूचना अधिकारी अनिल कुमार व माता अर्चना सक्सेना अध्यापिका हैं। उसने परिवार व गुरुजनों को सफलता का श्रेय दिया।