Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   MRI and modern CT scan machine will be installed from 12.5 crores

अयोध्या: 12.5 करोड़ से लगेगी एमआरआई व आधुनिक सीटी स्कैन मशीन

Tue, 14 Feb 2023 12:49 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या Updated Tue, 14 Feb 2023 12:49 AM IST
विज्ञापन
MRI and modern CT scan machine will be installed from 12.5 crores
अयोध्या। जिले में एमआरआई व आधुनिक सीटी स्कैन मशीन के लिए अब निजी केंद्रों व लखनऊ का चक्कर काटने से निजात मिल सकती है। रुदौली विधायक की पहल व शासन के निर्देश पर राजर्षि दशरथ मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य ने आधुनिक सीटी स्कैन व एमआरआई मशीन स्थापित करने का प्रस्ताव भेजा है। इस पर करीब 12.5 करोड़ रुपये खर्च होने की उम्मीद है। यदि सब कुछ आशानुरूप रहा तो शीघ्र ही अयोध्या समेत निकटवर्ती जिलोंं के मरीजों को खासा लाभ मिलने की उम्मीद है।
विज्ञापन

जिले की करीब 29 लाख आबादी के लिए मौजूदा समय में चार जिला स्तरीय अस्पतालों के अलावा दर्शननगर में तीन सौ बेड का राजर्षि दशरथ मेडिकल कॉलेज बनाया गया है। वर्ष 2020 से श्रीराम जन्मभूमि मंदिर का निर्माण शुरू होने के बाद विश्व पटल पर अयोध्या का महत्व और बढ़ा तो देश के विभिन्न प्रांतों के अलावा विदेशी पर्यटकों की आमद भी खूब बढ़ी। वैसे भी धार्मिक नगरी होने के कारण पर्यटक व श्रद्धालुओं का लगभग हर समय जमावड़ा रहता है। साथ ही निकटवर्ती जिलों के मरीज भी ओपीडी से लेकर आईपीडी तक खचाखच भरे रहते हैं।
विज्ञापन

मरीजों का इतना भार होने के कारण आधुनिक जांचों की कमी हर समय अखरती है। खासतौर पर एमआरआई व आधुनिक सीटी स्कैन मशीन स्थापित न होने से मरीजों को इसके लिए या तो निजी केंद्रों पर मोटी रकम चुकता करना पड़ता है या लखनऊ के उच्च संस्थानों तक भागदौड़ करना पड़ता है। वहां भी अधिक भीड़ होने के कारण दिक्कतें पेश आतीं हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

ओपीडी में पहुंचने वाले मरीज तो इन झंझावतों से किसी तरह निपट लेते हैं, लेकिन हेडइंजरी, हार्टअटैक, किडनी आदि के इमरजेंसी में पहुंचने वाले मरीजों को मौके पर जांच न हो पाने के कारण हायर सेंटर रेफर कर दिया जाता है। ये पीड़ित लखनऊ तक पहुंचते-पहुंचते या तो गंभीर स्थिति में पहुंच जाते हैं या रास्ते में ही दम तोड़ देते हैं।
इन समस्याओं को देखते हुए रुदौली विधायक रामचंद्र यादव ने 17 जनवरी को प्रमुख सचिव चिकित्सा शिक्षा को पत्र लिखकर मेडिकल कॉलेज में 64 स्लाइड सीटी स्कैन व एमआरआई मशीन स्थापित करने की मांग उठाई थी और तमाम समस्याओं का हवाला दिया था। मामले को गंभीरता से संज्ञान में लेते हुए 30 जनवरी को संयुक्त सचिव कुलदीप कुमार रस्तोगी ने मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य को पत्र भेजकर उक्त के संबंध में प्रस्ताव एक सप्ताह के भीतर प्रस्तुत करने के लिए निर्देशित किया था। अब प्राचार्य ने प्रस्ताव शासन को भेजा है।
शासन को भेजे प्रस्ताव में प्राचार्य ने लिखा कि मेडिकल कॉलेज में 16 स्लाइड की सीटी स्कैन मशीन चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग द्वारा पीपीपी मॉडल पर स्थापित की गई है। जिसका अनुबंध भी लगभग पूरा हो गया है। यह मशीन स्वास्थ्य विभाग के किसी अन्य अस्पताल में स्थानांतरित होने पर करीब 2.5 करोड़ की 64 स्लाइड की सीटी स्कैन मशीन व करीब 10 करोड़ की लागत से तीन टेसला की एमआरआई मशीन स्थापित करने का प्रस्ताव भेजकर दिशा-निर्देश मांगा है। इस तरह यदि सब कुछ इसी गति से चलता रहा तो शीघ्र ही अयोध्या समेत निकटवर्ती जिले के मरीजों को भी आधुनिक सीटी स्कैन व एमआरआई जांच की सुविधा मिल सकती है।
वर्जन...
-शासन के निर्देश पर 64 स्लाइड सीटी स्कैन मशीन व 3 टेसला एमआरआई मशीन स्थापित करने के लिए प्रस्ताव भेजा गया है। अग्रिम निर्देश प्राप्त होने पर क्रियान्वयन किया जाएगा। मशीन स्थापित होते ही इलाज में काफी सहूलियत मिलेगी। -डॉ. सत्यजीत वर्मा, प्राचार्य


जिले में एमआरआई व आधुनिक सीटी स्कैन जांच की सुविधा न होने से मरीजों को काफी असुविधाओं का सामना करना पड़ता है। प्रमुख सचिव को पत्र लिखकर एमआरआई व सीटी स्कैन मशीन मेडिकल कॉलेज में स्थापित करने की मांग की गई है। प्रक्रिया चल रही है, निश्चित तौर पर आमजन को इससे लाभ मिलेगा।
-रामचंद्र यादव, विधायक रुदौली
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed