फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   Mosque will be built in 40 thousand square feet in Ayodhya, construction will start from May

Ayodhya: अयोध्या में 40 हजार वर्गफुट में बनेगी मस्जिद, मई से शुरू होगा निर्माण; इस वजह से रुका था काम

Mon, 18 Dec 2023 09:32 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: शाहरुख खान Updated Mon, 18 Dec 2023 09:32 AM IST
सार

मस्जिद ट्रस्ट के सचिव अतहर हुसैन ने बताया कि अभी मस्जिद निर्माण के शुभारंभ की न तो कोई योजना है और न तैयारी है। निर्माण शुरू होने में कम से कम छह महीने और लग सकते हैं। उम्मीद है कि मई से हम काम शुरू कर सकते हैं। 

विज्ञापन
Mosque will be built in 40 thousand square feet in Ayodhya, construction will start from May
अयोध्या में मई तक शुरू होगा मस्जिद का निर्माण - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

इंडो इस्लामिक कल्चरल फाउंडेशन मई 2024 से मस्जिद का निर्माण शुरू करा सकता है। मस्जिद निर्माण के लिए धन जुटाने की कवायद चल रही है। फरवरी से विभिन्न राज्यों में इसके लिए प्रभारी की नियुक्ति की जाएगी। ट्रस्ट का कहना है कि मस्जिद निर्माण में देरी डिजाइन में बदलाव की वजह से हुई है। 
विज्ञापन


मस्जिद का एरिया करीब 40 हजार वर्ग फीट होगा। वर्ष 2019 में सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद सोहावल के धन्नीपुर में पांच एकड़ जमीन मस्जिद निर्माण के लिए मुस्लिम पक्ष को दी गई है। राममंदिर का निर्माण 70 फीसदी पूरा हो गया है।
विज्ञापन


मस्जिद की नींव भी नहीं पड़ सकी है। मस्जिद ट्रस्ट के सचिव अतहर हुसैन ने बताया कि अभी मस्जिद निर्माण के शुभारंभ की न तो कोई योजना है और न तैयारी है। निर्माण शुरू होने में कम से कम छह महीने और लग सकते हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


उम्मीद है कि मई से हम काम शुरू कर सकते हैं।  मंदिर की नई डिजाइन फरवरी तक तैयार हो जाएगी। फिर नक्शा पास कराने के लिए भेजा जाएगा। फरवरी में साइट कार्यालय जरूर स्थापित कर दिया जाएगा। 
 

अस्पताल, सामुदायिक रसोई व संग्रहालय का भी होगा निर्माण
अतहर हुसैन ने बताया कि मस्जिद की डिजाइन में बदलाव किया गया है। मस्जिद अब 15 हजार वर्ग फीट के बजाय 40 हजार वर्ग फीट में बनाई जाएगी। फरवरी से राज्यों में प्रभारी नियुक्त कर धन जुटाने की जिम्मेदारी दी जाएगी। मस्जिद के अलावा हम सामुदायिक अस्पताल, सामुदायिक रसोई, संग्रहालय का भी निर्माण करेंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed