फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   mosque

धन्नीपुर में मस्जिद के संग अस्पताल भी बनेगा

Sat, 22 Aug 2020 10:18 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 22 Aug 2020 10:18 PM IST
विज्ञापन
mosque
सुन्नी वक्फ बोर्ड के सचिव अतहर हुसैन जैन मंदिर के पुजारी से की मुलाकात। - फोटो : FAIZABAD
सोहावल। राममंदिर के नीव पूजन के साथ ही मस्जिद निर्माण की कवायदें भी तेज हो गईं। शासन से सोहावल तहसील के धन्नीपुर गांव में मिली जमीन पर मस्जिद तो बनेगी, साथ ही वहां पर एक नामचीन अस्पताल भी बनेगा।
विज्ञापन

शनिवार को ऑर्किटेक्ट के संग दौरे पर आए सुन्नी वक्फ बोर्ड के सचिव ने ये संकेत दिए हैं। साथ ही टीम ने आसपास की भौगोलिक स्थिति की जानकारी भी जुटाई। ऐसे में अब जमीन पर मस्जिद और अस्पताल के लिए मानचित्र तैयार किया जाएगा।
विज्ञापन

अयोध्या में राममंदिर पर सुप्रीम कोर्ट के फैसले के शासन ने मस्जिद निर्माण के लिए पांच एकड़ जमीन दी है। यह जमीन सोहावल तहसील के धन्नीपुर गांव में आवंटित की गई है। सरकारी जमीन पर मौजूदा वक्त में धान की फसल खड़ी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पांच अगस्त को पीएम के हाथों राम मंदिर निर्माण के लिए नीव पूजन होने के बाद धन्नीपुर में मजिस्द निर्माण भी तेज हो गया है। पिछले दिनों मस्जिद के लिए शासन से मिली पांच एकड़ जमीन की नापजोख भी हो चुकी है। अब उस जमीन को ट्रस्ट को देने की प्रक्रिया अपनाई जा रही है।
शुक्रवार को सुन्नी वक्फ बोर्ड के सदस्य फरहान सोहावल रजिस्ट्री कार्यालय पहुंचकर जमीन की मालियत जानी थी, साथ ही स्टांप शुल्क के बारे में भी जानकारी ली थी। ये ब्योरा जुटाने के बाद शनिवार को फिर से सुन्नी वक्फ बोर्ड के सचिव अतहर हुसैन ऑर्किटेक्ट के संग पहुंचे और जायजा लिया। सचिव ने ग्रामीण हिदायत खान, मोहसिन अहमद रजा आदि से कई मुद्दों पर गुफ्तगू की।
इस दौरान बोर्ड सचिव अतहर हुसैन ने कहा कि धन्नीपुर गांव में मस्जिद के साथ ही वहां पर एक नामचीन अस्पताल भी बनाने की योजना है। इस अस्पताल को अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस किया जाएगा, वैसी सुविधाएं लखनऊ के अस्पताल में भी न हो। इसके निर्माण की जिम्मेदारी गठित ट्रस्ट इंडो इस्लामिक कल्चरल फाउंडेशन को दी गई है। निर्माण को आकर्षक बनाने को ऑर्किटेक्ट की मदद ली जा रही है। मस्जिद का नाम धन्नीपुर रखा जाना लगभग तय माना जा रहा है।

सरयू तट, श्वेताम्बर जैन मंदिर को भी देखा
सुन्नी वक्फ सचिव अतहर ने शनिवार को धन्नीपुर दौरे के दौरान वहां की जमीन का तो जायजा लिया। बाद में उन्होंने ऑर्किटेक्ट के संग सरयू तट पहुंचकर वहां का भी जायजा लिया। इसके बाद कुछ दूरी पर रत्नपुरी के नाम से जैन धर्मावलंबियों में विख्यात श्री श्वेताम्बर जैन मंदिर को भी टीम ने देखा और पुजारी से जानकारी ली।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed