फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   moon eclipse

सूर्यग्रहण 26 को, अंगूठी की तरह दिखेंगे सूर्य

Thu, 19 Dec 2019 10:51 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 19 Dec 2019 10:51 PM IST
विज्ञापन
moon eclipse
अयोध्या। साल का अंतिम सूर्यग्रहण 26 दिसंबर को लग रहा है। इस बार ग्रहण भारत में दिखाई देगा और सूर्य ग्रहण के दौरान सूर्य अंगूठी की तरह नजर आएगा।
विज्ञापन

वैज्ञानिक भाषा में इसे वलयाकार सूर्यग्रहण कहा जाता है। ज्योतिषियों के मुताबिक सूर्य ग्रहण से पहले सूतक काल शुरू होगा, जिसमें हर तरह के शुभ कार्यों का निषेध रहेगा। ग्रहण का राशियों पर मिला-जुला असर पड़ेगा।
ज्योतिषाचार्य शिवेंद्र ने बताया कि जब पृथ्वी और सूर्य के बीच में चंद्रमा आता है तब सूर्यग्रहण होता है। यह घटना केवल अमावस्या को ही घटित होती है। मूल नक्षत्र और धनुराशि पर खंडग्रास सूर्य ग्रहण एशिया, दक्षिण और भारत के अधिकांश भागों में देखा जाएगा।
विज्ञापन

भारतीय समय के अनुसार 26 दिसंबर गुरुवार को यह ग्रहण सुबह 8 बजकर एक मिनट से दोपहर एक बजकर 36 मिनट तक रहेगा। 25 दिसंबर बुधवार रात आठ बजकर एक मिनट से ग्रहण का सूतक लगेगा। उन्होंने बताया कि इस ग्रहण के समय सूर्य के साथ बुध, गुरू, शनि, चंद्र और केतु होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

ग्रहण के समय मूर्ति पूजा स्पर्श वर्जित है। इस समय अपने ईंष्ट मंत्र या गुरू मंत्र का जप फलकारक होता है। आचार्य शिवेंद्र बताते हैं कि यह ग्रहण भारत की राजनीति को भी प्रभावित करेगा। 10 जनवरी तक सर्दी का प्रकोप भी बढ़ेगा। धनु राशि में पंचग्रही योग है, जिस कारण कोई बड़ी घटना की भी संभावना है।

25 दिसंबर की सुबह 8 बजे से बंद हो जाएंगे मठ-मंदिर
चूंकि यह सूर्यग्रहण भारत में दिखेगा इसलिए सूतक माना जाएगा। जिसके चलते रामनगरी के मठ-मंदिरों के पट 12 घंटे पहले ही बंद हो जाएंगे। आचार्य शिवेंद्र बताते हैं कि भारतीय समय के अनुसार 25 दिसंबर बुधवार को रात्रि आठ बजकर एक मिनट से ग्रहण का सूतक लगेगा। जो ग्रहण समाप्त होने तक माना जाएगा। ऐसे में रामनगरी के मठ-मंदिरों में बुधवार की रात्रि 8 बजे के बाद व गुरुवार की सुबह भक्त अपने आराध्य का दर्शन नहीं कर पाएंगे। सूतक के चलते मंदिरों के कपाट बंद हो जाते हैं। ग्रहण के दिन गुरुवार की सुबह पहली पाली में रामलला का दर्शन भी भक्तों को सुलभ नहीं हो सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed