{"_id":"5766de884f1c1b272a11c7be","slug":"monsoon-enters-this-evening-eastern-up","type":"story","status":"publish","title_hn":"आज शाम पूर्वी यूपी में प्रवेश करेगा मानसून ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आज शाम पूर्वी यूपी में प्रवेश करेगा मानसून
अमर उजाला ब्यूरो / फैजाबाद
Updated Sun, 19 Jun 2016 11:33 PM IST
विज्ञापन
36 घंटे बाद हो सकती जिले में झमाझम बारिश
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मानसून एक्सप्रेस की रफ्तार सही ट्रैक पर है। बिहार में वर्षा हो रही है। हवा की गति यही रही तो सोमवार की शाम के बाद पूर्वी उत्तर प्रदेश यानि बलिया में मानसूनी बरसात शुरू हो जाएगी। मंगलवार/बुधवार से फैजाबाद नगर सहित पूरे जिले में झमाझम बरसात शुरू हो सकती है।
रविवार को यह बातें नरेंद्रदेव कृषि विश्वविद्यालय कुमारगंज के पूर्व विभागध्यक्ष मौसम वैज्ञानिक, यूपी क्राप वेदर वाच ग्रुप के स्टेट कोआर्डिनेटर डॉ. पद्माकर त्रिपाठी ने कही। उन्होंने बताया कि इन दिनों मानसूनी पुरवा हवा तेज बह रही है। तेज धूप होते हुए भी पुरवा हवा और बदली से हर किसी को राहत मिल रही है। इस वर्ष बारिश सामान्य रहने की उम्मीद है।
ऐसी स्थिति पूरे प्रदेश में रहेगी। डॉ. त्रिपाठी ने बताया कि शनिवार से बिहार में मानसूनी वर्षा हो रही है। पुरवा हवा इसे आगे धकेल रही है। हवा की जो गति है, उससे मानसून पूर्वी यूपी यानि बलिया में सोमवार की रात तक पहुंच जाएगा। जिले में मंगलवार की देर शाम तक मानसूनी बादल पहुंच जाएंगे और रात से वर्षा शुरू हो सकती है। किन्हीं कारणों से ऐसा न हो सका तो बुधवार से झमाझम पानी गिरने लगेगा।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि उनका और दूसरे सभी मौसम वैज्ञानिकों का अनुमान है कि इस बार वर्षा सामान्य होगी। पूरे प्रदेश में ऐसी स्थिति रहने की उम्मीद है। कहा, फिलहाल प्रकृति का मिजाज पल-पल बदल रहा है, ऐसे में सटीक भविष्यवाणी अभी मुश्किलों भरी है। नरेंद्रदेव कृषि विश्वविद्यालय के मौसम विज्ञान विभाग ने भी मंगलवार से मानसून के सक्रिय होने तथा अच्छी वर्षा होने की उम्मीद जाहिर की है।