{"_id":"5ed12f798ebc3e9096650f94","slug":"mock-drill-faizabad-news-lko523620359","type":"story","status":"publish","title_hn":"बम के साथ पकड़े गए आतंकवादी !","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बम के साथ पकड़े गए आतंकवादी !
विज्ञापन
अयोध्या में मॉक ड्रील करते पुलिस कर्मी।
- फोटो : FAIZABAD
अयोध्या। ...अशर्फी भवन चौराहे पर बाइक से जा रहे दो संदिग्ध व्यक्तियों को अचानक एटीएस व पुलिस के कमांडो ने गन पॉइंट पर घेर लिया। ...मुख्य मार्ग पर यह देख लोग भी भौचक रह गए। दोनों संदिग्धों की तलाशी लेने पर उनके पास बैग में विस्फोटक पदार्थ समेत अन्य सामान बरामद हुआ।
पुलिस ने दोनों संदिग्धों को गिरफ्तार कर लिया। दरअसल, यह पुलिस की मॉकड्रिल थी, जिसे सुरक्षा व्यवस्था की असलियत पता करने के लिए शुक्रवार को किया गया। लोगों को बाद में पता चला कि पकड़े गए संदिग्ध कोई अपराधी नहीं बल्कि यह पुलिस की मॉक ड्रिल थी तब उनमें जान में जान आई।
सीओ अयोध्या अमर सिंह ने बताया कि यह मॉक ड्रिल अयोध्या की सुरक्षा व्यवस्था को परखने के लिए की गई थी। इसमें पुलिस के कमांडो के साथ एटीएस कमांडो ने भी भाग लिया।