फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   Mobile shopkeeper stabbed to death, four in custody

मोबाइल दुकानदार की चाकू से गोदकर हत्या, चार हिरासत में

Mon, 29 Nov 2021 01:21 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 29 Nov 2021 01:21 AM IST
विज्ञापन
Mobile shopkeeper stabbed to death, four in custody
राहील की फाइल फोटो - फोटो : FAIZABAD
अयोध्या। थाना कैंट अंतर्गत अबू सराय गांव निवासी एक व्यापारी की चाकू से गोदकर हत्या कर दी गई। युवक के शरीर पर चाकू से 20 से ज्यादा वार किए गए। शव गांव की रेलवे क्रॉसिंग पर पड़ा मिला।
विज्ञापन

वारदात के पीछे आपसी लेनदेन की बात सामने आ रही है। मृतक के पिता ने दो सगे भाई व दो अज्ञात पर हत्या का आरोप लगाते हुए पुलिस को तहरीर दी है। पुलिस चार लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन

थाना कैंट अंतर्गत अबू सराय गांव निवासी राहिल इशरत (28) पुत्र अस्मत अली की नाका इलाके में अकबर टेलीकॉम नाम से मोबाइल शॉप है। वह शनिवार को रोज की तरह रात करीब 9 बजे दुकान बंद कर अपने घर चला गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

घर पहुंचने के बाद उसके पास किसी का फोन आया, जिसके बाद रात करीब 9:30 वह घर से दो नए मोबाइल लेकर किसी को देने की बात कहकर अपनी स्कूटी से निकला था।
मृतक के पिता के अनुसार उसने यह भी बताया कि शहनवाज ने पैसे देने के लिए भी बुलाया है। करीब एक घंटे बाद घर भागते हुए आए गांव के एरम इशरत उर्फ शिब्ली ने बताया कि गांव के निवासी सगे भाई शहनवाज खान व शादाब खान अपने दो अन्य साथियों के साथ रेलवे क्रॉसिंग के पास चाकू से राहिल को मार रहे हैं।
वह अपने भांजे अकबर अली उर्फ मेजर व अन्य के साथ दौड़कर मौके पर पहुंचे तो राहिल अबू सराय रेलवे क्रॉसिंग के पास घायल अवस्था में पड़ा था। उसे जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
हत्यारों ने उसके शरीर पर चाकू से 20 से ज्यादा वार किए, जिससे उसका पेट फट गया था और आंतें बाहर निकल आई थी। सूचना मिलते ही रात में एसपी सिटी विजयपाल सिंह, सीओ सिटी/एएसपी पलाश बंसल समेत थाना कैंट प्रभारी अरुण प्रताप सिंह पुलिस टीम के साथ जिला अस्पताल पहुंचे और वारदात की जानकारी ली।
पुलिस टीम ने घटनास्थल का भी निरीक्षण किया। वहां मृतक का खून पड़ा हुआ था। उसकी स्कूटी और दोनों पैक नए मोबाइल पड़े हुए थे। मृतक की जेब से उसका मोबाइल फोन व पर्स मिला। पर्स में करीब 10 हजार रुपये थे।
थाना प्रभारी कैंट अरुण प्रताप सिंह ने बताया कि मृतक के पिता की तहरीर पर शहनवाज, शादाब खान समेत दो अज्ञात पर हत्या का केस दर्ज कर जांच की जा रही है। एसपी सिटी विजयपाल सिंह ने बताया कि मृतक की चाकू से गोदकर हत्या की गई है।

शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। हत्या के पीछे लेन देन की बात सामने आ रही है। मृतक के मोबाइल फोन की कॉल डिटेल को खंगाला जा रहा है, पूछताछ के लिए चार लोगों को हिरासत में लिया गया है। जल्द ही वारदात का खुलासा हो जाएगा।

अयोध्या-हत्या की घटना के बाद मौके पर जिलाअस्पताल में पूछताछ करते एसपी सिटी व सीओ सदर

अयोध्या-हत्या की घटना के बाद मौके पर जिलाअस्पताल में पूछताछ करते एसपी सिटी व सीओ सदर- फोटो : FAIZABAD

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed