फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   MLC arrived in centers, evaluate impact

केंद्रों में पहुंचे एमएलसी, मूल्यांकन प्रभावित

Tue, 05 Apr 2016 11:12 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/फैजाबाद
अमर उजाला ब्यूरो/फैजाबाद Updated Tue, 05 Apr 2016 11:12 PM IST
विज्ञापन
MLC arrived in centers, evaluate impact
मनोहरलाल कॉलेज में समर्थन मांगने पहुंची एमएलसी - फोटो : अमर उजाला
एमएलसी देवेेंद्र प्रताप सिंह सोमवार को समर्थकों के साथ शहर के चारों परीक्षा केंद्रों जीआईसी, जीजीआईसी, मनोहर लाल व फार्ब्स इंटर कालेज पहुंचे। उन्होंने विधान परिषद में शिक्षकों के हितों के लिए किए गए संघर्षो को गिनाते हुए एक बार फिर से जनसमर्थन मांगा।
विज्ञापन


उनके प्रचार अभियान से सभी केंद्रों में मूल्यांकन कार्य प्रभावित हुआ। विभागीय नियमों के अनुसार मूल्यांकन केंद्रों में बगैर पूर्व अनुमति के कोई भी प्रवेश नहीं कर सकता है। वैसे यह परंपरा रही है कि शिक्षक विधायक अध्यापकों की सुविधा आदि देखने की आड़ में पहुंचते रहे हैं।
विज्ञापन


माध्यमिक शिक्षक संघ चेत नारायन के प्रांतीय सदस्य धीरेंद्र प्रताप सिंह की ओर से जारी प्रेस विज्ञप्ति में बताया गया है कि एमएलसी के साथ अभय सिंह, धर्मेंद्र प्रताप सिंह ‘टिल्लू’, प्रांतीय मंत्री अनिरुद्ध त्रिपाठी, मंडलीय मंत्री चंद्रेश्वर पांडेय, जिला मंत्री ओम प्रकाश वर्मा, संजय सिंह, प्रभाकर सिंह, एसएन सिंह, केके यादव आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने मूल्यांकन कार्य कर रहे शिक्षकों को बताया कि उनकी सम्मानजनक सेवा सुरक्षा व मानदेय के लिए लगातार संघर्ष किया तथा तीन दिन लगातार सदन नहीं चलने दिया। शिक्षकों से पुन: साथ देने का अनुरोध किया।


उधर जिला विद्यालय निरीक्षक राजेंद्र कुमार पांडेय ने कहा कि जो मूल्यांकन कार्य से संबंधित नहीं है, वे नहीं जा सकते हैं, लेकिन प्रदेश में परंपरा रही है कि शिक्षक नेता सुविधाओं को देखने के लिए जाते रहे है। उन्हें रोकने से संबंधित कोई दिशा-निर्देश शासन से नहीं मिला है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed