{"_id":"6ac685e8c71e5545290b36a3","slug":"madan-mohan-pandey-will-handle-the-trust-financial-affairs-ayodhya-news-c-97-1-ayo1002-160465-2026-10-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ayodhya News: ट्रस्ट की वित्तीय व्यवस्था संभालेंगे मदन मोहन पांडेय","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ayodhya News: ट्रस्ट की वित्तीय व्यवस्था संभालेंगे मदन मोहन पांडेय
Wed, 07 Oct 2026 11:18 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
Updated Wed, 07 Oct 2026 11:18 PM IST
विज्ञापन
अयोध्या। श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट में नए सदस्यों को महत्वपूर्ण व्यवस्थाओं की जिम्मेदारी सौंपने की प्रक्रिया तेज हो गई है। इसी क्रम में नवनियुक्त सदस्य मदन मोहन पांडेय को ट्रस्ट की बैंकिंग और लेखा व्यवस्था से जुड़े कार्यों की जिम्मेदारी दी गई है। वह वित्तीय लेनदेन, बैंकिंग प्रक्रियाओं और लेखा संबंधी व्यवस्थाओं की निगरानी व समन्वय में भूमिका निभाएंगे।
ट्रस्ट से जुड़े सूत्रों के अनुसार, मदन मोहन पांडेय को यह जिम्मेदारी दिए जाने के बाद वित्तीय व्यवस्था में कार्यों का नए सिरे से विभाजन किया जा रहा है। इससे पहले इन व्यवस्थाओं से जुड़े महत्वपूर्ण कार्यों में ट्रस्ट के पूर्व सदस्य डॉ. अनिल मिश्रा की प्रमुख भूमिका थी। अब नए सदस्यों के बीच कार्यों का बंटवारा कर जिम्मेदारियां स्पष्ट की जा रही हैं।
राम मंदिर में चढ़ावे की रकम की चोरी के मामले के बाद ट्रस्ट ने आंतरिक व्यवस्थाओं और निगरानी तंत्र को और मजबूत करने पर जोर दिया है। बैंकिंग, लेखा और वित्तीय लेनदेन जैसे संवेदनशील कार्यों में जिम्मेदारी और निगरानी की स्पष्ट व्यवस्था तैयार की जा रही है। इसी के तहत नए सदस्यों को भी अलग-अलग विभागों और व्यवस्थाओं से जोड़ा जा रहा है।