{"_id":"652ae8738b9d8f70e30633b6","slug":"mission-shakti-navratra-faizabad-news-c-99-1-slko1019-3674-2023-10-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ayodhya News: नौकरियों में आरक्षण से महिलाएं हो रहीं स्वावलंबी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ayodhya News: नौकरियों में आरक्षण से महिलाएं हो रहीं स्वावलंबी
Sun, 15 Oct 2023 12:43 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
Updated Sun, 15 Oct 2023 12:43 AM IST
विज्ञापन
मिशन शक्ति की रैली में शामिल महिला पुलिसकर्मी।
बलरामपुर। नारी शक्ति, नारी स्वावलंबन व नारी सम्मान के प्रतीक शारदीय नवरात्र की पूर्व संध्या पर मिशन शक्ति 4.0 का शुभारंभ हुआ। विकास भवन सभागार में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का वर्चुअल संवाद सुनाया गया। पुलिस लाइन से महिला पुलिसकर्मियों ने जागरूकता रैली निकाली। परिषदीय विद्यालयों में प्रतियोगिता व प्रभातफेरी निकालकर मिशन शक्ति के तहत छात्राओं को जागरूक किया गया।
विकास भवन सभागार में सदर विधायक पल्टूराम, तुलसीपुर विधायक कैलाशनाथ शुक्ला, डीएम अरविंद सिंह व एनसीसी कैडेटों की मौजूदगी में कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ। जनप्रतिनिधियों ने कहा कि प्रदेश सरकार महिला सशक्तीकरण के नए आयाम गढ़ रही है। नौकरियों में मिले आरक्षण से महिलाएं स्वावलंबी हो रही हैं। महिला उद्यमियों को विशेष सब्सिडी का लाभ देते हुए प्रोत्साहित किया जा रहा है। डीएम ने कहा कि 13 विभागों के सहयोग से चलने वाले मिशन शक्ति अभियान के दौरान महिला सशक्तीकरण एवं स्वावलंबन से जुड़ी योजनाओं का व्यापक प्रचार प्रसार किया जाएगा। पुलिस लाइन से सुबह सात बजे महिला जागरूकता रैली निकाली गई। रैली को एसपी केशव कुमार ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। रैली भगवतीगंज, संतोषी माता तिराहा, वीर विनय चौराहा सहित प्रमुख मार्गों से होते हुए पुलिस लाइन पहुंचकर समाप्त हुई। इस अवसर पर सीडीओ संजीव कुमार मौर्य, पीडी डीआरडीए सीपी श्रीवास्तव, डीसी मनरेगा सतीश पांडे, जिला प्रोबेशन अधिकारी सतीश चंद्र, बीएसए कल्पना देवी व डीआईओएस गोविंद राम आदि मौजूद रहे।
-- -- -- -- -
स्कूलों में कार्यक्रम की रही धूम
मिशन शक्ति 4.0 के शुभारंभ पर जिले के स्कूलों में कार्यक्रमों की धूम रही। कृषक राष्ट्रीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में निबंध प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। विद्यालय के प्रबंधक सर्वेश सिंह व प्रधानाचार्य विकास सिंह के निर्देशन में आयोजित प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने महिला जागरूकता से संबंधी अपने विचार व्यक्त किए। सुभाष वर्मा, धर्मेद्र पांडेय, सत्य प्रकाश यादव, सुनील सिंह आदि मौजूद रहे। कंपोजिट विद्यालय आदर्श नगर क्षेत्र में प्रभारी प्रधानाध्यापिका सलमा खान के नेतृत्व में छात्राओं ने शृंखला बनाकर नारी सशक्तिकरण का अहसास कराया। शिल्पी, वंदना व अखिलेश तिवारी आदि मौजूद रहे। कंपोजिट विद्यालय मुजेहनी में प्रभारी प्रधानाध्यापक महमूद उल हक के नेतृत्व में विद्यार्थियों ने प्रभात फेरी निकाली।