फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   Misleading images displayed on government websites

Ayodhya News: सरकार की वेबसाइटों पर प्रदर्शित हो रहे भ्रामक चित्र

Sun, 31 Dec 2023 11:59 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या Updated Sun, 31 Dec 2023 11:59 PM IST
विज्ञापन
Misleading images displayed on government websites
अयोध्या। पर्यटन मंत्रालय की वेबसाइट इंक्रेडिबिल इंडिया और उत्तर प्रदेश के पर्यटन विभाग की साइटों पर गलत फोटोग्राफ लगाए जा रहे हैं। यह जानकारी डिजिटल मीडिया पर सर्विलांस करने वाली संस्था के प्रदेश प्रभारी शिशिर व जांचकर्ता डाॅ. उपेंद्र पांडेय ने रविवार को एक पत्रकार वार्ता में दी। उन्होंने बताया कि श्रीराम जन्मभूमि का गलत चित्र वेबसाइट पर चल रहा है। इंक्रेडिबिल इंडिया साइट पर जो चित्र रामकोट का दिखाया जा रहा है, वह पाक अधिकृत कश्मीर के रामकोट का है। इसमें एक किला दिख रहा है। किले में झील नजर आ रही है, जबकि रामकोट में श्रीराम जन्मभूमि पर मंदिर का गर्भगृह प्राण प्रतिष्ठा के लिए तैयार हो गया है। इसे विभिन्न साइटों पर देखा जा सकता है।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि इस संबंध में प्रधानमंत्री और उत्तर प्रदेश सरकार को सोशल मीडिया के जरिये जानकारी दी गई है। यही स्थिति पर्यटन विभाग की भी है। वेबसाइट पर दक्षिण कोरिया की रानी हो के अयोध्या के सरयू तट पर स्थित स्मारक की जगह पर कोरिया में स्थित किसी स्मारक का चित्र प्रदर्शित किया जा रहा है। सरयू तट के स्थान पर बागेश्वर के घाट का चित्र प्रदर्शित है। अयोध्या के मंदिरों को लेकर जो चित्र प्रदर्शित हैं, उनमें हनुमान गढ़ी के स्थान पर राजद्वार मंदिर को दर्शाया जा रहा है।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि वह स्वयंसेवी रूप से इस तरह के तथ्यों पर नजर रखते हैं। ऐसी संभावना है कि इन साइटों को हैक कर चित्र बदले गए हों। सरकार को इसकी जांच कराकर चित्रों को बदला जाए और दोषियों पर कार्रवाई हो।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed