फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   Minor cut again, full of water in the village

फिर कटी माइनर, गांव में भरा पानी

Wed, 01 Jun 2016 11:10 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/फैजाबाद
अमर उजाला ब्यूरो/फैजाबाद Updated Wed, 01 Jun 2016 11:10 PM IST
विज्ञापन
Minor cut again, full of water in the village
माइनर कटने के बाद दुरुस्त किया गया बांध। - फोटो : अमर उजाला
सिंचाई विभाग की लापरवाही के चलते मंगलवार की शाम को बांधी गई माइनर पानी छोड़ते ही रात में उसी जगह से फिर कट गई। इसके कारण पहले से खराब हो रही फसलें फिर जलमग्न हो गई। साथ ही रात में गांव के कई घरों-दुकानों में पानी घुस गया। लोगों को अपनी गृहस्थी बचाने के लिए रात भर कड़ी मश्क्कत करनी पड़ी।
विज्ञापन


शारदा सहायक नहर से निकलने वाली माइनर चांदपुर रजबहा मंगलवार को भोर कट गई थी। इसके कारण पास के खेतों में लगी मेंथा की कई बीघा फसल बर्बाद हो गई। दूसरी फसलों की भी क्षति हुई। माइनर कटने के बाद प्रशासन को सूचना दी गई तो माइनर में पानी बंद किया गया।
विज्ञापन


शाम को सात बजे तक माइनर की कटान फिर बांधी गई लेकिन काम में लापरवाही का आलम ऐसा रहा है कि माइनर में पानी खोला गया तो मंगलवार रात बांधा गया किनारा पानी के दबाव में फिर बह गया और पानी गांव सिंडहिर नरसिंहपुर में घुस गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


गांव के रहने वाले ओंकार सिंह, राम कुमार, रामनरेश, रामप्रगट, रामदीन, राजकुमार, विशुन, रामटहल, रामकेवल के घरों में एक फीट से ज्यादा पानी भर गया। कई की दीवारें ढह गई। राशन और सामान बचाने में रात भर गांव के लोग मशक्कत करते रहे।


सुबह एसडीएम रमेश रंजन को सूचना दी गई तो वे लाव लश्कर के साथ गांव पहुंचे लेकिन सिंचाई विभाग का कोई कर्मी नहीं पहुंचा। बाद में पहुंचे जेई रवींद्र सिंह को कड़ी फटकार सुननी पड़ी। ग्रामीणों के सहयोग से बोरियों में बालू भर किनारा बांधा गया।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed