फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   Ministers in charge of lamps will burn at all major religious places around Ayodhya

अयोध्या के आसपास सभी प्रमुख धार्मिक स्थलों पर जलेंगे दीप-प्रभारी मंत्री

Wed, 06 Oct 2021 01:33 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 06 Oct 2021 01:33 AM IST
विज्ञापन
Ministers in charge of lamps will burn at all major religious places around Ayodhya
अयोध्या। जिले के प्रभारी मंत्री व पर्यटन मंत्री डॉ. नीलकंठ तिवारी की अध्यक्षता में मंगलवार को 01से 06 नवंबर तक आयोजित होने वाले भव्य दीपोत्सव को लेकर सर्किट हाउस में बैठक हुई।
विज्ञापन

डीएम अनुज कुमार झा ने पिछले दीपोत्सवों का संक्षिप्त विवरण प्रस्तुत किया। प्रभारी मंत्री ने कहा कि इस बार 7.50 लाख दीपक जलाए जाएंगे। जिसमें अयोध्या के आसपास के सभी प्रमुख धार्मिक स्थलों पर भी दीपक जलाए जाएंगे एवं जैसी सजावट होगी।
विज्ञापन

कहा कि, इस दीपोत्सव में अन्य दीपोत्सवों से ज्यादा भीड़ होगी। इसलिए इस कार्य में लगाए गए सभी विभाग बेहतर समन्वय से कार्य करें एवं अयोध्या के महत्व को देखते हुये अपनी तैयारी अभी से कर लें।
विज्ञापन
विज्ञापन

पीडब्लूडी, नगर निगम, विद्युत विभाग एवं अन्य विभाग के अधिकारियों को कहा गया कि पूरे शहर के गड्ढों को ठीक किया जाए। विद्युत तार आदि लटकते है तो उसको भी ठीक किया जाय।
नालियों को साफ सफाई के साथ साथ उसको ढकने की भी कार्रवाई किया जाय। मंत्री ने सभी विभागों से बेहतर समन्वय करने एवं एक सप्ताह के अंदर तैयारी करने के निर्देश दिए। दीपोत्सव के कार्यक्रमों का दूरदर्शन एवं अन्य प्रचार साधनों से सजीव प्रसारण किया जाएगा।
बैठक में डीएम अनुज कुमार झा ने भव्य दीपोत्सव के आयोजन में किन विभागों को कौन से उत्तरदायित्व दिए गए है, के बारे में विस्तार से बताते हुये अब तक की तैयारी का ब्योरा प्रस्तुत किया। बताया कि इस बार दीपोत्सव कार्यक्रम 6 दिवसीय होगा।
मुख्य कार्यक्रम के दिन साकेत डिग्री कॉलेज से रामकथा पार्क तक रामायण कालीन आधारित 11 भव्य झांकियां निकाली जाएंगी। पूरे अयोध्या परिक्षेत्र को भव्य रूप से सजाया संवारा जाएगा। जगह-जगह तोरणद्वार बनाए जाएंगे।
विद्युत झालरों व दीपकों से अयोध्या के मठ व मंदिरों को सजाया जाएगा। बताया कि भगवान श्रीराम, लक्ष्मण एवं माता सीता के स्वरूप पुष्पक विमान से सरयू घाट पर आएंगे। जिनकी अगुवानी साधु संत एवं अति विशिष्ट व्यक्तियों से किया जायेगा।
इसी दौरान आकाश से पुष्प वर्षा कराई जाएगी। रामकथा पार्क में राजतिलक किया जाएगा। इसी दौरान लोक कलाकारों से रामलीलाओं का मंचन किया जाएगा। घाटो, मठ एवं मंदिरों पर 7.50 लाख दीप प्रज्वलित के लिए माटी कला केन्द्र व स्थानीय कुम्हारों से दीप की व्यवस्था कराई जा रही है।
एसएसपी शैलेश कुमार पांडेय ने पूरे कार्यक्रम के दौरान किए जाने वाले व्यापक सुरक्षा व्यवस्था संबंधी ब्योरा प्रस्तुत किया। उपसूचना निदेशक डॉ. मुरलीधर सिंह ने बताया कि कार्यक्रम को सुंदर एवं भव्य बनाने के लिए सूचना विभाग से होर्डिंग्स, स्टैंडी, कटआउट, एलईडी बैन, एलईडी डिस्प्ले बोर्ड आदि लगाए जाएंगे।

बैठक में सीडीओ अनीता यादव, एडीएम नगर डॉ. वैभव शर्मा, क्षेत्रीय पर्यटन अधिकारी, उपनिदेशक संस्कृति लवकुश द्विवेदी, नगर निगम के हरिचंद्र सिंह, विकास प्राधिकरण एवं डॉ. राम मनोहर लोहिया विवि आदि के प्रतिनिधि सहित अन्य थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed